• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुनील यादव ने नगर सुशोभन अभियान के तहत सीतापुर का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
12/12/2022
in उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
Sunil Yadav

Sunil Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। स्वच्छ भारत मिशन के उपनिदेशक सुनील कुमार यादव (Sunil Yadav) ने सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नगर सुशोभन अभियान के तहत नगर पालिका सीतापुर एवं नगर पंचायत सिधौली का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों निकायों में कूड़ा डंपिंग स्थल को साफ कराकर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण किया। साथ ही नगरों के सौंदर्यीकरण को लेकर कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और सभी अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Sunil Yadav

उपनिदेशक सुनील कुमार यादव (Sunil Yadav) ने सीए सुदीप कुलश्रेष्ठ एवं ईओ नगर पालिका सीतापुर वैभव त्रिपाठी के साथ सबसे पहले नगर के सरोजनी वाटिका का निरीक्षण किया और पार्क में सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद एसपी आवास के पीछे गड्ढा मुक्त की गई सड़क एवं नजूल की भूमि पर कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। फिर नगर पालिका द्वारा विकसित कराए गए कुमुदनी पार्क का निरीक्षण कर उसमें पौधरोपण एवं रंग रोगन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह तरणताल तिराहे के पास नगर सुशोभन अभियान के तहत विकसित किए गए सेल्फी प्वाइंट का जायजा लिया।

Sunil Yadav

यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ सेल्फी ली। साथ ही नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए बेहतर कार्य करने वाले एक्सट्रा सफाई गैंग के सफाई नायक राजेश संजय, सफाई कर्मी अमर सिंह, नेकीराम, राकेश, राजू, रेखा, दीपा, विमला, जितेंद्र, माली आशाराम, दिनेश राठौर, मोहिउद्दीन, तुफैल अहमद को माला पहनाकर सम्मानित किया।

Sunil Yadav

उपनिदेशक सुनील कुमार यादव (Sunil Yadav) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा को सीतापुर में कराए गए कार्यों की जानकारी दी।

इसके बाद उपनिदेशक ने बट्सगंज स्थित कान्हा गौआश्रय स्थल, पुराना सीतापुर स्थित एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया और ईओ द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जिले के सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छ भारत मिशन के कार्योंकी निकायवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पालिका के अवर अभियंता राघवेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, विकास कपूर समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Sunil Yadav

सिधौली में निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

कस्बे में नगर पंचायत द्वारा कूड़े के ढेर हटाकर सौंदर्यीकरण कार्योंका नगर विकास विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुनील यादव (Sunil Yadav)  ने निरीक्षण किया। प्रदेश सरकार द्वारा गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स के स्थान पर सौंदर्यीकरण कर इन स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आराम स्थल,सेल्फी प्वाइंट,नेकी की दीवार आदि स्थापित किए जाने की योजना है।

Sunil Yadav

उपनिदेशक ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने बनाए गए सेल्फी प्वाइंट, बस स्टॉप के सामने बनाए गए सेल्फी प्वाइंट, एमआरएफ सेंटर व गौशाला का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Sunil Yadav

इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबन्धक संजीव कुमार, अधिशाषी अधिकारी बबलू कुमार, अवर अभियंता सुशील शर्मा, लिपिक बीनू भास्कर व प्रशांत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: ak sharmaNagar Sushobhan Abhiyansitapur newsSunil Yadavup news
Previous Post

स्वच्छता सर्वेक्षण निरीक्षण के लिए उपनिदेशक पहुंचे सिंधौली, अधिकारियों को दिए निर्देश

Next Post

समय से जमा किया जीएसटी तो डरने की कोई जरूरत नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
GST

समय से जमा किया जीएसटी तो डरने की कोई जरूरत नहीं

यह भी पढ़ें

घने, लंबे और स्वस्थ बाल पाने का राज घर में ही है छुपा

27/01/2022

CM योगी का जाली लेटर और BJP टिकट की चाहत, कोर्ट ने जालसाज को ठहराया दोषी

07/04/2026
income tax raid

लखनऊ: चौक के बड़े सर्राफा कारोबारी के घर व दुकान पर इंकम टैक्स का छापा

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version