• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज रात आसमान में इस समय दिखेगा अद्भुत नजारा

Writer D by Writer D
13/07/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Moon

Moon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज यानी 13 जुलाई 2022 को रात 12 बजे के करीब सुपरमून (Supermoon) दिखाई देगा। सुपरमून एक खगोलीय घटना है, जिसमें चांद, पृथ्वी के सबसे नजदीक स्थिति में आ जाता है। सबसे करीब होने की वजह से पृथ्वी से चांद सामान्य रूप से ज्यादा बड़ा दिखाई देता है।

सुपरमून (Supermoon)  के साथ ही आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा भी है जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस दिन गुरु के आशीर्वाद से धन-संपत्ति, सुख-शांति और वैभव का वरदान पाया जा सकता है।

क्यों कहा जाता है इसे ‘बक मून’

13 जुलाई को होने वाले सुपरमून को ‘बक मून’ नाम दिया गया है। इसका नाम हिरण के नाम पर इसलिए रखा गया है क्योंकि इस दौरान हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं।

सुपरमून (Supermoon) डेट और टाइम

नासा रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरमून को 2 से 3 दिनों तक देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार इसे 13 जुलाई, बुधवार यानी आज रात 12 बजकर 8 मिनट पर देखा जाएगा। यह लगातार तीन दिनों तक नजर आएगा। वहीं, साल 2023 में सुपरमून  3 जुलाई को नजर आएगा। आज चांद पृथ्वी से लगभग 3,57,264 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा। दिलचस्प बात ये भी है कि इस बार का बक सुपरमून तब नजर आएगा जब सूरज पृथ्वी की कक्षा से सबसे दूर बिंदु पर होगा।

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

क्या होता है सुपरमून (Supermoon)

“सुपरमून” (Supermoon)  तब होता है जब चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। सबसे पहले 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने इसका नाम सुपरमून रखा था। सालभर में सुपरमून 3 से 4 बार होता है। और इसे लगातार देखा जा सकता है। सुपरमून को डीयर मून, थंडर मून, हे मून और विर्ट मून के नाम से भी जाना जाता है। सुपरमून के दिन चंद्रमा आम दिनों के मुकाबले बड़े आकार में और ज्यादा चमकीला नजर आता है।

श्राईन बोर्ड का बड़ा फैसला, अब अमरनाथ गुफा के पास नहीं रुक सकेंगे श्रद्धालु

दरअसल पृथ्वी के चक्कर लगाने के दौरान एक समय ऐसा आता है जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है। पृथ्वी से ज्यादा नजदीक होने की वजह से चंद्रमा इस दौरान बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसी को सुपरमून कहते हैं। आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसतन दूरी 384,400 किलोमीटर होती है लेकिन सुपरमूनके दिन कुछ समय के लिए यह दूरी कम हो जाती है।

Tags: guru purnimaSupermoon
Previous Post

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जुलाई से 18+ वालों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज़

Next Post

Vivo के बाद अब Oppo के ठिकानों पर रेड, लगे ये आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Makeup Remover
फैशन/शैली

होममेड रिमूवर से हटाएं अपना मेकअप, जानें बनाने का आसान तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Next Post
Oppo

Vivo के बाद अब Oppo के ठिकानों पर रेड, लगे ये आरोप

यह भी पढ़ें

'Satyamev Jayate 2'

‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज डेट एक बार फिर टली

27/04/2021
dhami-tibetan mp

सीएम धामी से निर्वासित तिब्बती सांसद तेनजिन जिदगल ने की शिष्टाचार भेट

25/02/2022
cm yogi

प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सीएम योगी

05/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version