• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की लगाई फटकार, पीड़िता के गर्भपात की याचिका टालने पर जताई नाराजगी

Writer D by Writer D
19/08/2023
in गुजरात, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने एक बलात्कार पीड़िता की गर्भपात कराने की उसकी याचिका को 12 दिनों तक टालने पर गुजरात उच्च न्यायालय की शनिवार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं, बल्कि तत्परतापूर्वक निपटा जाना चाहिए।

गुजरात उच्च न्यायालय में सुनवाई टालने का आदेश 17 अगस्त को पारित किया गया था। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने गुजरात के एक मामले में ‘विशेष सुनवाई’ करते हुए भ्रूण को हटाने की संभावना का पता लगाने के लिए भरूच की एक मेडिकल बोर्ड से एक नई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

पीठ ने कहा कि वह इस मामले में सोमवार को अगली सुनवाई कर इस मसले पर विचार करेगी। पीड़िता के अधिवक्ता ने पीठ के समक्ष कहा कि उच्च न्यायालय ने मामले की तारीख 23 अगस्त तय की है, जिससे उसकी गर्भावस्था 28 सप्ताह की हो जाएगी।
अधिवक्ता ने हालांकि कहा कि, याचिका सात अगस्त को दायर कई और 11 अगस्त को सुनवाई हुई थी।

उन्होंने शीर्ष अदालत (Supreme Court) के समक्ष यह भी कहा कि याचिकाकर्ता महिला को चार अगस्त को अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चला और उसने सात अगस्त को उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका दायर की थी।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने शीर्ष अदालत की पीठ के समक्ष यह भी कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय का आदेश रिकॉर्ड पर भी उपलब्ध नहीं था।

कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बने आरके स्वर्णकार, देखें IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

शीर्ष अदालत (Supreme Court) की पीठ ने उच्च न्यायालय का आदेश उपलब्ध नहीं होने की याचिकाकर्ता के वकील की बात पर कहा, “अगर विवादित आदेश मौजूद ही नहीं है तो हम कोई आदेश कैसे पारित कर सकते हैं। इस मामले को स्थगित करने में मूल्यवान दिन बर्बाद हो गए हैं। देखिए, ऐसे मामलों में तात्कालिकता की भावना होनी चाहिए न कि उदासीन रवैया। हमें ऐसी टिप्पणियाँ करने के लिए खेद है। हम इसे सोमवार को पहले मामले के रूप में सूचीबद्ध करेंगे।”

शीर्ष अदालत (Supreme Court)  ने आगे कहा कि चूंकि कीमती समय पहले ही बर्बाद हो चुका है, इसलिए भरूच के मेडिकल बोर्ड से नई रिपोर्ट मांगी जा सकती है। न्यायमूर्ति नागरत्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, “हम याचिकाकर्ता को एक बार फिर से पूछताछ के लिए केएमसीआरआई के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश देते हैं और नवीनतम स्थिति रिपोर्ट कल रविवार शाम छह बजे तक इस अदालत में प्रस्तुत की जा सकती है।”

Tags: delhi newsgujarat high courtNational newsSupreme Court
Previous Post

कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर बने आरके स्वर्णकार, देखें IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट

Next Post

रामलला के दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, देखी मंदिर निर्माण की प्रगति

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
CM Yogi

रामलला के दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, देखी मंदिर निर्माण की प्रगति

यह भी पढ़ें

Bihar Board

इस दिन जारी होगा Bihar Board 12वीं का रिजल्ट, डिजीलॉकर पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

15/03/2023
pitru paksha

पितृ पक्ष में मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद, करें इस चालीसा का पाठ

18/09/2024
whatsapp

Whatsapp पर आया धांसू फीचर, अब किसी भी चैट को कर सकेंगे लॉक

16/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version