• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Supreme Court को मिले पांच नए जज, 6 फरवरी को लें सकते हैं शपथ

Writer D by Writer D
04/02/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में पांच नए जजों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले साल दिसंबर में इन नामों की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति भवन से इनकी नियुक्ति का परवाना जारी होने के बाद अब शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को ये सभी नव नियुक्त जज सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर शपथ ले लेंगे। इनके शपथ लेते ही सुप्रीम कोर्ट के कुल स्वीकृत जजों की संख्या 34 की काफी हद तक भरपाई हो जाएगी।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  में अभी तक 27 जज हैं। पांच नए जजों के आते ही यह संख्या 32 हो जाएगी। अगले हफ्ते में उम्मीद है कि दो और जजों के नामों की सिफारिश को केंद्र सरकार अपनी मंजूरी दे दे। इन दो नामों की सिफारिश भी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में की है। उन नियुक्तियों को मंजूरी मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट फिर से पूर्ण क्षमता वाला हो जाएगा। हालांकि इस साल औसतन हर डेढ़ महीने में एक जज का रिटायरमेंट है। यानी कुल 9 जज इस साल 65 साल के हो जाएंगे और उनकी सेवानिवृत्ति इस साल तय है।

आज इन जजों के नाम की मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए जिन पांच नए जजों के नाम को मंजूरी दी है, उनमें राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मिथल, पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल, मणिपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पीवी संजय कुमार, पटना हाई कोर्ट के जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मनोज मिश्रा का नाम शामिल है।

तीन राज्यों में बनाए गए एक्टिंग चीफ जस्टिस

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  जज नियुक्त किए जाने का वारंट राष्ट्रपति भवन से जारी होने के साथ साथ उन तीनों हाई कोर्ट्स में कार्यरत सीनियर मोस्ट जज को कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त करने की घोषणा भी कर दी गई। केंद्र सरकार ने जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाईकोर्ट, जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह को पटना हाईकोर्ट और जस्टिस एमवी मुरलीधरन को मणिपुर हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

इन तीनों हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में किए जाने की अधिसूचना यानी परवाना राष्ट्रपति ने जारी कर दिया है। सोमवार को नए जज के रूप में तीनों न्यायमूर्ति शपथ ले सकते हैं। लिहाजा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक तीनों की नियुक्ति के साथ ही कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था भी कर दी है।

अमानतुल्लाह की नियुक्ति के पीछे जानकार दे रहे तर्क

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  कॉलेजियम ने पिछले साल 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश के पीछे जानकर ये तर्क भी दे रहे हैं कि जस्टिस सैयद अब्दुल नजीर के रिटायर होने के बाद उनको लाया जा रहा है। क्योंकि जस्टिस नजीर के बाद अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय से कोई जज नहीं है। जस्टिस पारदीवाला पारसी समुदाय से आते हैं।

इस साल कौन कब रिटायर होगा?

इस साल 4 जनवरी को जस्टिस सैयद अब्दुल नजीर रिटायर हुए। इसके बाद 14 मई को जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और अगले दिन ही 15 मई को जस्टिस एमआर शाह रिटायर हो जाएंगे। 2023 में जून अनूठा महीना होगा, क्योंकि जून में सुप्रीम कोर्ट के तीन जज सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 16 जून को जस्टिस केएम जोसफ, 17 जून को जस्टिस अजय रस्तोगी और 12 दिन बाद 29 जून को जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन सेवानिवृत्त होंगे। जुलाई की 8 तारीख को जस्टिस कृष्ण मुरारी रिटायर होंगे। इसके बाद दो महीने किसी जज का विदाई समारोह नहीं है। फिर एस रविंद्र भट्ट 20 अक्तूबर को रिटायर होंगे। 2023 में रिटायर होने वाले अंतिम जज जस्टिस संजय किशन कौल 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन सुप्रीम कोर्ट के जज पद को अलविदा कहेंगे।

Tags: delhi newsNational newsSupreme Court
Previous Post

‘पठान’ बहुत जल्द बन सकती है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Next Post

सीएम योगी ने संत रविदास जयंती पर दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने संत रविदास जयंती पर दी बधाई

यह भी पढ़ें

Rinki Chakma

पूर्व मिस इंडिया रिंकी चकमा का निधन, कैंसर से थी पीड़ित

01/03/2024
Drowned

बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

20/08/2021
Hercules  Aircraft

IMF की बड़ी सफलता, पहली बार रात में कारगिल में लैंड करवाया हर्क्यूलस विमान

07/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version