• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Writer D by Writer D
10/05/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चुनावी घमासान के बीच अपनी जमानत की राह देख रहे सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट आज केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आदेश सुना दिया है और उन्हें एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने शुक्रवार को ये फैसला सुनाया। बता दें कि दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान है। इससे पहले केजरीवाल को जमानत मिलना यह आम आदमी पार्टी के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

प्रचार के सवाल पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जेल से बाहर आएंगे। वहीं ईडी ने ना सिर्फ अंतरिम बेल का विरोध किया बल्कि पूरक चार्जशीट दाखिल कर केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को घेरने का पूरा प्लान कर तैयार किया था।

SC ने 7 मई को फैसला रखा था सुरक्षित

इससे पहले केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की याचिका पर मंगलवार (7 मई) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी लेकिन उस दिन फैसला नहीं आ सका था। ईडी की तरफ से कहा गया कि अभी दलीलें बाकी हैं और अंतरिम जमानत पर पूरा पक्ष सुना जाना चाहिए।

‘तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा’, संजय सिंह ने लगाया भाजपा पर बड़ा आरोप

दरअसल, ईडी केजरीवाल के अंतरिम जमानत का लगतार विरोध कर रही है। गुरुवार को जांच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा भी दायर किया।

तिहाड़ में बंद हैं केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 

इससे पहले तीन मई को केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अंतरिम जमनात पर सुप्रीम कोर्ट में करीब दो घंटे सुनवाई हुई थी। बता दें कि शराब घोटाले में केजरीवाल को ईडी द्वारा नौ समन भेजा गया था लेकिन वो जांच एजेंसी के समझ कभी पेश नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। 1 अप्रैल को उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तब से केजरीवाल तिहाड़ में बंद हैं।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsEDliquor policy scamsuprene court
Previous Post

आतंकियों ने आवासीय क्वार्टर पर की अंधाधुंध गोलीबारी, सात की मौत

Next Post

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 करने वाले राष्ट्र आराधकों को नमन : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रथम स्वाधीनता संग्राम-1857 करने वाले राष्ट्र आराधकों को नमन : योगी

यह भी पढ़ें

Swami Kailashanand

साधु-संतों की वर्षों की तपस्या, प्रेम और साधना का पर्वः स्वामी कैलाशानंद

14/01/2025
sbi

आज रात को बंद रहेगा UPI, जल्द ही निपटा लें अपने जरूरी काम

04/09/2021
kafeel

14 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को STF ने जयपुर से किया गिरफ्तार

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version