• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अगर आपके घर में एक बेटी हो तो…’, कुमार विश्वास पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत

Writer D by Writer D
23/12/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Supriya Shrinet

Supriya Shrinet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ई दिल्ली। कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी को लेकर शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) पर इशारों-इशारों में तंज कसा है। कुमार विश्वास ने कहा कि अपने बच्चों को रामायण पढ़वाइए, ताकि घर की लक्ष्मी को कोई और न उठा ले जाए। इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने ‘एक्स’ पर लिखा कि अगर आपके अपने घर में एक बेटी हो, तो क्या आप किसी और की बेटी पर भद्दी टिप्पणी करेंगे? अगर आपके अपने घर में एक बेटी हो तो क्या आप किसी और की बेटी पर भद्दी टिप्पणी करके सस्ती तालियाँ बटोरेंगे? ऐसा करने पर आप किस हद तक गिरे हुए हैं, इसका तो अंदाज़ा लग ही गया है कुमार विश्वास जी आपने सोनाक्षी सिन्हा के अंतरधार्मिक विवाह पर तो घटिया तंज किया ही पर आपने अपने अंदर महिलाओं के लिए जो असल सोच है उसे भी उजागर कर दिया आपके शब्द ‘वरना आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जायेगा’। क्या लड़की कोई समान है जिसको कोई कहीं उठा कर ले जाएगा? कब तक आपके जैसे लोग एक औरत को पहले पिता और फिर पति की संपत्ति समझते रहेंगे?

सीमा हैदर पांचवीं बार बनेंगी मां, इस दिन देंगी सचिन के बच्चे को जन्म

विवाह और दाम्पत्य की नींव बराबरी, आपसी विश्वास और आपसी प्रेम है। कोई किसी को कहीं उठा कर नहीं ले जाता और 2024 के भारत में आप अपनी मर्जी से शादी करने पर परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं?  क्या एक लड़की को यह हक नहीं कि जिससे उसकी मर्जी हो उससे वह विवाह करे? या कौन क्या खायेगा, क्या पहनेगा, किससे प्यार करेगा, कैसे विवाह करेगा इसका निर्णय भी धर्म के स्वयंभू ठेकेदार करेंगे? वैसे परवरिश पर तो सवाल तब भी नहीं होना चाहिए जब आपके साथ वाले बाउंसर एक संभ्रांत डॉक्टर को पीट डालें – यह तो आपकी कमी है जो आपका स्टाफ आपके रहते हुए ऐसा करे आपके सर्टिफिकेट की ना तो शत्रुघ्न सिन्हा जी को ज़रूरत है ना उनकी कामयाब बेटी सोनाक्षी को, लेकिन अपने से 17 साल उम्र में छोटी लड़की पर आपकी टिप्पणी आपकी छोटी सोच को बेनक़ाब ज़रूर कर देती है ना श्रीराम किसी की बपौती हैं, ना रामायण, ना उससे जुड़ा कोई नाम दूसरों के बच्चों को रामायण और गीता पढ़ने की सीख देने वाले कवि महोदय, सोनाक्षी के पति के धर्म से नफ़रत करने में आप रामायण में परस्पर प्रेम पर कितना मधुर अंकित है वो भूल गए?

सब नर करहिं परस्पर प्रीती।

चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीती।।

आपने रामायण का अध्ययन वाक़ई में किया होता तो प्रेम ज़रूर समझते। आपके अंदर राम कथा वाचक बनने की लालसा तो बहुत है, लेकिन प्रभु राम की शालीनता और मर्यादा का रत्ती भर गुण नहीं दो मिनट की सस्ती तालियाँ तो आपको ज़रूर मिलीं लेकिन आपका कद जमीन में और धंस गया। आपको गलती का एहसास करके एक पिता और उनकी बेटी दोनों से माफ़ी माँगनी चाहिए।

Tags: Kumar VishwasSupriya Shrinet
Previous Post

7वीं क्लास के छात्र को वार्डन ने छत से दिया धक्का, मौत; दो टीचर गिरफ्तार

Next Post

यूपी के इस जिले में कब्रिस्तान के बीचों-बीच मिला शिवलिंग, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
Shivling found in the middle of the cemetery

यूपी के इस जिले में कब्रिस्तान के बीचों-बीच मिला शिवलिंग, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन की मौत

01/02/2021
Amrit Snan

पाकिस्तान और अरब देशों में भी महाकुम्भ की धूम

14/01/2025
Badrinath Dham

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

18/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version