• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोलमोल जवाब न देकर कोडिन माफिया के साथ फोटो की हकीकत बताएं सपा अध्यक्षः सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
20/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, शाहजहांपुर
0
suresh khanna
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर: प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कार्रवाई का जिक्र किया। खन्ना ने साफ तौर पर कहा कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़े-बड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। इस दौरान सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कोडिन माफिया के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोटो आया है, इसलिए गोलमोल जवाब देने की बजाय वे कोडिन माफिया के साथ फोटो की हकीकत बताएं। पूरा देश इस फोटो के पीछे की बात जानना चाहता है।

पकड़े गए लोगों का समाजवादी पार्टी से संबंध

खन्ना (Suresh Khanna) ने कहा कि कफ सिरप से देश में हुई बच्चों की मौत पर भी सपा ने कुछ नहीं बोला। बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ की तस्करी हुई और इससे मौतें हुईं, लेकिन इस पर कुछ नहीं बोला गया। पकड़े गए लोगों का किसी न किसी रूप में समाजवादी पार्टी के लोगों से संबंध है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि इससे उत्तर प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है। बावजूद इसके योगी सरकार ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई की।

नशा मुक्त उत्तर प्रदेश ही हमारी सरकार का उद्देश्य

कैबिनेट मंत्री (Suresh Khanna) ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि जिस प्रकार नशा मुक्त भारत हो, उसी प्रकार नशा मुक्त उत्तर प्रदेश भी हो। इसी के तहत व्यापक पैमाने पर कार्रवाई की गई है। कोडिन युक्त सिरप गंभीर खांसी के मरीजों के इलाज के लिए है। यह उन मरीजों को दिया जाता है, जिसे डॉक्टर लिखते हैं। मेडिकल स्टोर के लिए अनिवार्य है कि उन्होंने किसे कितनी दवाई दी, इसका रजिस्टर मेंटेन करें। खन्ना ने कहा कि इसकी स्मलिंग बड़े पैमाने पर की गई। नशे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए उसे नेपाल व बांग्लादेश भेजा गया।

अब तक 75 लोगों की गिरफ्तारी हुई

खन्ना (Suresh Khanna) ने बताया कि इस अपराध के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। एफएसडीए व पुलिस विभाग के सहयोग से एसआईटी बनाई गई। इसमें पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) एलआर कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। एसआईटी बड़े पैमाने पर जांच कर रही है। फिलहाल 33 जनपदों में 140 फर्मों के खिलाफ बीएनएस व एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज गई है। जो चीज गंभीर खांसी के मरीजों के लिए थी, वो उन लोगों को न मिली। नशे के उद्देश्य से इसकी स्मगलिंग की गई। इसका संज्ञान लेकर जांच कराई गई तो पता चला कि काफी लोग इसमें संलिप्त हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब तक 75 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 9.42 करोड़ रुपये का कफ सिरप सीज किया गया है। 12,65,455 कोडिन युक्त सिरप की बोतलें बरामद हुईं।

खन्ना (Suresh Khanna) ने आश्वस्त किया कि जैसे-जैसे एसआईटी की जांच बढ़ेगी, इसमें जितने लोग भी शामिल पाए जाएंगे, उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Suresh Khanna
Previous Post

अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल: मुख्यमंत्री

Next Post

एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, करना पड़ा CT स्कैन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Nora Fatehi

एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, करना पड़ा CT स्कैन

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Nameplates

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दुकानदारों में खुशी की लहर, कांवड़ रूट से हटने लगी नेमप्लेट

22/07/2024
CM Dhami

CM और केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कृषि की समीक्षा की

05/05/2025
Weekly Horoscope

राशिफल: जानें आने वाला सप्ताह आपके लिए क्या शुभ संकेत ले कर आया है

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version