• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत केस : AIIMS की रिपोर्ट पर वकील विकास सिंह ने उठाए सवाल, सीबीआई को लिखा ये पत्र

Desk by Desk
07/10/2020
in Main Slider, क्राइम, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने बुधवार को सीबीआई डायरेक्टर को पत्र लिखा है। वकील विकास सिंह ने इस पत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से सीबीआई को सौंपी गई फॉरेंसिंक एग्जामिनेशन रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। विकास सिंह ने सीबीआई डायरेक्टर को लिखे लेटर में रिपोर्ट को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सीबीआई की ओर से गठित किसी अन्य फॉरेंसिक टीम को रेफर किया जाए।

#SushantSinghRajput's family lawyer Vikas Singh writes a letter to CBI Director, raising objections over forensic examination report submitted by AIIMS to CBI & calling it faulty.

The letter reads, "Matter needs to be referred to another forensic team to be constituted by CBI." pic.twitter.com/Jlnnusf37C

— ANI (@ANI) October 7, 2020

विकास सिंह ने लेटर में कहा है कि सुशांत सिंह केस में एम्स की ओर से सीबीआई को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के बारे में वह मीडिया में पढ़ रहे हैं। जांच टीम का हिस्सा रहे कुछ डॉक्टर भी टीवी पर बयान दे रहे हैं। हालांकि, बार-बार प्रयास के बाजवूद हमें रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई है। यदि लीक रिपोर्ट सही है तो यह अपर्याप्त सबूतों से पक्षपाती निष्कर्ष निकालने वाला है।

विकास सिंह ने तीन पेज के लेटर में कई बिंदुओं के तहत एम्स की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। सिंह ने कहा कि एम्स को पोस्टमॉर्टम नहीं करना था बल्कि कूपर अस्पताल में हुए पोस्टमॉर्टम पर राय देनी थी। डॉक्टर सुधीर गुप्ता पहले दिन से केस की संवदेनशीलता, संदिग्ध पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जल्दबाजी में पोस्टमॉर्टम कराए जाने को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

विकास सिंह ने कूपर अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की खामियां गिनाते हुए कहा कि हाल ही में डॉ. सुधीर गुप्ता ने कुछ मीडिया हाउसेज को रिपोर्ट लीक करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या है। साफ तौर पर यह लोगों के मन में सवाल उठाने और दोषियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश है। विकास सिंह ने डॉ. सुधीर गुप्ता के काम को अनैतिक और गैर-पेशेवर बताते हुए कहा कि जिस भी कारण से एम्स की फॉरेंसक टीम ने कूपर अस्पताल की ओर से किए गए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर निरपेक्ष राय न दी हो, और वह रिपोर्ट दी है जिसके लिए उनसे नहीं कहा गया था।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को सीबीआई की ओर से गठित किसी और फॉरेंसिक टीम को रेफर किया जाए, ताकि कूपर अस्पताल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की सही और उचित जांच हो सके। विकास सिंह ने कहा कि एम्स की रिपोर्ट में इतना ही कहा जा सकता था कि यह लटकने की वजह से हुई मौत है। यह और नहीं कहा जा सकता था कि यह आत्महत्या है, क्योंकि इसे पूरी जांच के बाद सीबीआई को तय करना है। उन्होंने सीबीआई से इस बात की जांच करने को भी कहा है कि डॉ. सुधीर गुप्ता ने इस तरह का गैर-पेशेवर काम क्यों किया?

 

Tags: hindi newsnews in hindisushant aiims reportSushant Case CBI InvestigationSushant Singh Rajput CaseSushant singh rajput Case Updatesushant singh rajput deathsushant singh rajput family lawyerसुशांत एम्स रिपोर्टसुशांत केस सीबीआई जांचसुशांत सिंह राजपूत केससुशांत सिंह राजपूत केस अपडेटसुशांत सिंह राजपूत परिवारसुशांत सिंह राजपूत मौत
Previous Post

इस साल खत्म हो सकता है कोरोना वैक्सीन का इंतजार, जानें क्या बोला WHO?

Next Post

जानिए: भारत में 93,500 से अधिक डेटा साइंस की नौकरियां खाली

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

जानिए: भारत में 93,500 से अधिक डेटा साइंस की नौकरियां खाली

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आतंकवाद और सिंध नदी का जल प्रवाह साथ-साथ नहीं चल सकताः सीएम योगी

27/09/2024
sharad yadav

जेडीयू में लौट सकते हैं समाजवादी नेता शरद यादव, अटकलें तेज

04/09/2020
Dead Body

लापता कैंटीन संचालक का मिला शव

11/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version