• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत सिंह राजपूत केस : सुब्रमण्यम स्वामी बोले- CBI जांच ही एकमात्र विकल्प

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CBI जांच ही एकमात्र विकल्प

CBI जांच ही एकमात्र विकल्प

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या के मामले में तब बड़ा नया मोड़ आ गया। जब सुशांत के पिता ने मंगलवार को पटना के राजीवनगर के थाने में एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर मामले की सीबीआई जांच कराने की बात कही है। एफआईआर में सुशांत के पिता ने प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ये मामला मुकदमा संख्या 241/20 में दर्ज है।

If Bihar Police is serious about having a say in the investigation into the unnatural death of Sushant Singh Rajput then there is no alternative to a CBI probe since Police of two States cannot separately investigate the same crime.

— Subramanian Swamy (@Swamy39) July 28, 2020

इसके बाद से इस मामले की सीबीआई जांच की संभावना बढ़ गई क्योंकि आमतौर पर एक ही मामले की जांच दो राज्यों की पुलिस नहीं करती है। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर मामले की सीबीआई जांच कराने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि, ‘अगर बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के अप्राकृतिक मौत की जांच करने को लेकर गंभीर है, तो सीबीआई जांच का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि दो राज्यों की पुलिस एक ही अपराध की अलग-अलग जांच नहीं कर सकती।

चिराग पासवान ने उद्धव ठाकरे से की सीबीआई जांच की मांग

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस मामले की एक बार फिर सीबीआई जांच कराने के लिए बात की है। सोमवार देर रात चिराग पासवान के महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से फोन पर बात हुई जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।

इस मामले में उद्धव ठाकरे ने चिराग पासवान को भरोसा दिलाया है कि मुंबई पुलिस इस दिशा में ठीक काम कर रही है, जांच की दिशा भी सही है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होगी। उद्धव ने चिराग पासवान को यह भी भरोसा दिलाया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों से हवाले से यह खबर भी सामने आ रही है कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने चिराग को यह भी भरोसा दिया कि अगर सीबीआई जांच की जरूरत होगी तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे।

रूपा गांगुली भी कई बार ट्वीट कर चुकी हैं यह मांग

इनके अलावा बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने भी कई बार अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। आपको बता दें कि सुशांत केस की सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ती जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री के कुछ कलाकार और फैंस लगातार सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

सीबीआई जांच के लिए मुहिम चला रहे हैं टीवी एक्टर शेखर सुमन

टीवी और फिल्मों के फेमस एक्टर शेखर सुमन ने तो उनकी सीबीआई जांच के लिए एक मुहिम चला रहे हैं। उनकी मुहिम का समर्थन बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने भी किया है। सुशांत की कथित आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अब तक की सबसे तीखी बहस चल रही है।

बॉलीवुड में चल रही है नेपोटिज्म पर चल रही है सबसे तीखी बहस

इसके तहत भाई-भतीजावाद, बाहरी और फिल्म इंडस्ट्री का, फिल्म इंडस्ट्री के बड़े परिवार या किसी गॉडफादर से जुड़ा होने और बिना गॉडफादर के संघर्ष करने वाले जैसे सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे सवाल अभिनव सिंह कश्यप, शेखर कपूर, कंगना रनौत, कोएना मित्रा, अनुभव सिन्हा , निर्माता निखिल द्विवेदी के साथ हेयर स्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी और खेल जगत की बबीता फोगाट जैसे तमाम लोगों ने उठाए हैं। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की लाश उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से बरामद हुई थी। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Tags: CBI Investigation of Sushant CaseCBI जांच ही एकमात्र विकल्पChirag paswanKangana RanautRiya ChakrabortyRoopa Gangulyshekhar kapoorShekhar Sumansubramanian swamySushant Singh RajputSushant Singh Rajput Suicide Caseकंगना रनौतचिराग पासवानरिया चक्रवर्तीरूपा गांगुलीशेखर कपूरशेखर सुमनसुब्रमण्यम स्वामीसुशांत केस की सीबीआई जांचसुशांत सिंह राजपूतसुशांत सिंह राजपूत सुसाइड
Previous Post

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती को ट्रांजिट रिमांड पर ले सकती है पटना पुलिस

Next Post

मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति को दी मंजूरी, MHRD का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post

मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति को दी मंजूरी, MHRD का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने सरदार पटेल : सीएम विष्णु देव साय

31/10/2025
CM Nayab Singh

गुरु जंभेश्वर भगवान की जयंती महोत्सव में पहुंचे सीएम सैनी, बोले- कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य की बात

26/08/2024
ED arrests MD of Jaypee Infratech Limited

ED का बड़ा एक्शन, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के MD को किया गिरफ्तार

13/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version