• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशांत के अकाउंट से दो दिन में तोड़ी गई 4.30 करोड़ रुपये की एफडी

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
sushant-rhea

सुशांत सिंह राजपूत ​केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से ईडी की पूछताछ में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन को लेकर कई अहम खुलासे हो रहे हैं।

ईडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि सुशांत के अकाउंट से दो दिन के अंदर कुल 4.30 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्युरिटी से पहले तोड़ ली गई थी। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने इसे संदिग्ध मानते हुए रिया चक्रवर्ती और सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ भी की।

BJP नेता ने पान मसाले एजेंसी न मिलने पर, प्रबंधक को दी जान से मारने की धमकी

सूत्रों के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर श्रुति मोदी ने जवाब में कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता, क्योंकि बैंकों का काम वह नहीं देखती थी। हालांकि, सुशांत के प्रोफेशनल और फाइनेंशियल से जुड़े ज्यादातर बड़े फैसले रिया ही लिया करती थी। वहीं, रिया चक्रवर्ती ने अपने जवाब में कहा कि यह सुशांत ही बता सकता था कि उसने एफडी क्यों तुड़वाई थी? उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने 26 नवंबर 2019 को एक प्राइवेट बैंक में 2 करोड़ और 2.5 करोड रुपये की 2 एफडी कराई थी। 28 नवंबर 2019 को दोनों एफडी तुड़वा दी गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि सुशांत ने अपनी बड़ी बहन के नाम ये फिक्स्ड डिपॉजिट कराए थे।

ईडी को रिया नहीं बता पाईं कमाई का स्रोत

रिया से उनकी सोर्स ऑफ इनकम के बारे में भी पूछताछ हुई, लेकिन वह अपनी कमाई के स्रोत के बारे मे नहीं बता पाईं। सूत्रों के मुताबिक, 5 साल के ITR को लेकर रिया चक्रवर्ती से सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारी ज्यादा नहीं है। उनकी कमाई, खर्च, प्रॉफिट और लॉस से जुड़ी जानकारी उनकी पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह ही देखते हैं। जिसके बाद प्रवर्तन निर्देशालय की टीम ने उनसे भी आईटीआर और सोर्स ऑफ इनकम को लेकर पूछताछ की है।

हालांकि ईडी के सूत्रों के मुताबिक रिया बॉलीवुड से होने वाली कमाई की जगह सोशल कॉज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से होने वाली कमाई को अपनी बढ़ी हुई इनकम का आधार बता रही हैं। ये सही नहीं बैठता है। इसके अलावा रिया आय के स्रोतों के कोई ऑफिसियल इनकम का सोर्स नहीं बता पाई हैं. उनकी इनकम, इन्वेस्टमेंट और खर्च का सही-सही आकलन नहीं हो पाया है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में सबूतों के लिए  अब रिया के फोन नंबरों की होगी जांच

सूत्रों के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग केस में सबूतों के लिए ईडी टीम अब रिया चक्रवर्ती के मोबाइल फोन की जांच करेगी। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रिया, शोविक और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के एक साल की कॉल डिटेल खंगाली है। ईडी टीम ‘फोन डंप एनालिसिस’ की सहायता से डिलीट डाटा फिर से निकालने का प्रयास कर रही है। ईडी को संदेह है कि उनके फोन में पैसों के लेनदेन को लेकर कई जानकारी मिल सकती है। इससे पहले ईडी रिया से दो बार और उनके भाई से तीन बार पूछताछ कर चुकी है।

Tags: sushantसुशांत सिंह राजपूत केस
Previous Post

डायरेक्टर निशिकांत कामत की तबीयत बिगड़ी, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Next Post

सारा अली खान ने लगाई भाई इब्राहिम से साइकिल रेस

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Next Post

सारा अली खान ने लगाई भाई इब्राहिम से साइकिल रेस

यह भी पढ़ें

Face Pack

बेदाग स्किन के लिए ऐसे इस्तेमाल करें सरसों का फेस पैक

06/01/2022
Pulses

अगले तीन से चार साल में खुद की दाल खाएगा यूपी

08/07/2024

हमने प्रदेश की तस्वीर बदलने को लेकर काम किया : कमलनाथ

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version