• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजद के आगे नीतीश कुमार के घुटने टेकने से बढ़ा बालू माफिया का दुस्साहस: सुशील मोदी

Writer D by Writer D
15/11/2023
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sushil Modi

Sushil Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बालू माफिया को संरक्षण देने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आगे घुटने टेक दिये हैं, इसलिए पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों पर लगातार जानलेवा हमले होने के बाद भी न माफिया पर कड़ी कार्रवाई होती है, न राजद के बड़बोले मंत्रियों पर शिकंजा कसा जाता है।

श्री मोदी (Sushil Modi) ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री को खनन विभाग अपने पास रखना चाहिए और माफिया से लड़ते बलिदान हुए दारोगा प्रभात रंजन के आश्रितों को एक करोड रुपये की विशेष अनुग्रह राशि देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जमुई में बालू माफिया के लोगों ने ट्रैक्टर से कुचल कर दारोगा की हत्या कर दी, जबकि राजद कोटे के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को इस ‘घटना की जानकारी नहीं’ थी और उन्हीं की पार्टी के मंत्री चंद्रशेखर इसे रूटीन अपराध बताकर हत्यारों का बचाव करते रहे।

भाजपा सांसद ने कहा कि बालू माफिया ने सारण, औरंगाबाद से जमुई तक, पूरे खनन क्षेत्र में इस साल के 11 महीनों में 12 बड़े हमले किये। जमुई में केवल दारोगा प्रभात रंजन को नहीं, बिहार पुलिस का मनोबल कुचलने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि राजद की राजनीतिक फंडिग कर बालू माफिया पुलिस ही नहीं, नीतीश सरकार पर दबाव बनाने की स्थिति में आ गया है, इसलिए सशस्त्र खनन पुलिस बल के गठन और ड्रोन कैमरे से निगरानी की डपोरशंखी घोषणाएं लागू नहीं हो पायीं।

श्री मोदी (Sushil Modi) ने कहा कि ‘लालू और बालू’ का पुराना रिश्ता श्री नीतीश कुमार के पलटी मारने और राजद के सत्ता में आने से खनन क्षेत्र में अपराध बढ़ने का कारण बन गया। उन्होंने कहा कि सत्ता-संरक्षित बालू माफिया के कारण इस सरकार के 14 महीनों में गैंगवार, पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों पर हमले की 50 से अधिक घटनाओं में दो दर्जन लोग मारे जा चुके हैं। गैंगवार में हजारों राउंड गोलियां चलीं और दो दर्जन पोकलेन मशीनें फूंकी गई।

Tags: bihar newsNational newsSushil Modi
Previous Post

सीएम योगी के मंच पर भावुक हुए बीजेपी प्रत्याशी, छलक पड़े आंसू

Next Post

IND vs NZ Semi Final 1: फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, शमी ने झटके 7 विकेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Mohammed Shami

IND vs NZ Semi Final 1: फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, शमी ने झटके 7 विकेट

यह भी पढ़ें

सोनू सूद ने कहा- मेरी आंखों में आंसू थे, खुद को अकेला महसूस कर रहा था

31/07/2020
cm yogi

सीएम योगी बोले- बुजुर्गों, विधवा व दिव्यांगजनों के साथ खड़ी है सरकार, तीन माह की पेंशन भेजी

16/09/2020
CM Yogi in Bharatpur

कांग्रेस नहीं चाहती देश की समस्याओं का समाधान हो : योगी

07/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version