• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला PM, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

Writer D by Writer D
12/09/2025
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Sushila Karki became the first woman PM of Nepal

Sushila Karki became the first woman PM of Nepal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। हिंसक विरोध प्रदर्शन और पीएम ओली के इस्तीफे के बाद नेपाल की कमान अब सुशीला कार्की (Sushila Karki) के हाथों में आ गई है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में देश की पहली महिला पीएम के रूप में शपथ ली। फिलहाल वो नेपाल की अंतरिम पीएम हैं। देश में सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने के बाद वहां की युवा पीढ़ी सड़क पर उतर आई थी और जमकर बवाल मचाया। संसद से लेकर सड़क तक हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पीएम ओली को इस्तीफा देना पड़ा।

सूत्रों को मुताबिक नेपाल की राजनीतिक दलों के बीच संसद को भंग करने पर भी सहमति बन गई है। संसद भंग होने के मतलब है कि वहां आगे चलकर जब हालात सामान्य हो जाएंगे तो चुनाव भी कराए जाएंगे।

नेपाल की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष देवराज घिमिरे और ऊपरी सदन राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष नारायण दाहाल ने शुक्रवार को आह्वान किया कि मौजूदा राजनीतिक गतिरोध को संविधान के दायरे में रह कर सुलझाया जाना चाहिए। घिमिरे और दाहाल का संयुक्त बयान ऐसे दिन आया है जब राष्ट्रपति कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही थी। इसी बैठक में सुशीला कार्की (Sushila Karki) को देश का अंतरिम पीएम बनाने पर भी सहमति बनी।

हिंसक प्रदर्शन में 51 लोगों की मौत

नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध के खिलाफ हुए जेन जेड प्रदर्शन में एक भारतीय नागरिक सहित कम से कम 51 लोगों की मौत हुई है। साल 1997 से लेकर 2012 तक के बीच जन्में युवाओं को आम तौर पर जेन जेड पीढ़ी के नाम से जाना जाता है। युवाओं का कहना था सरकार सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाकर देश में तानाशाही लाना चाह रही है।

हालांकि, युवाओं के प्रदर्शन के बाद नेपाल की ओली सरकार को कदम पीछे खिंचना पड़ा और पाबंदी को हटानी पड़ी। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ओली को भी इस्तीफा देना पड़ा।

Tags: international Newsnepal newsSushila Karki
Previous Post

कुंभ मेला का सफल संचालन एवं भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: मुख्य सचिव

Next Post

टेक्नोलॉजी के सहारे आकार लेगा नया यूपी, एआई व डीप टेक सेक्टर बनेगा भविष्य की रीढ़

Writer D

Writer D

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
AI

टेक्नोलॉजी के सहारे आकार लेगा नया यूपी, एआई व डीप टेक सेक्टर बनेगा भविष्य की रीढ़

यह भी पढ़ें

farmer protest

चौपाल पर मलाल

13/12/2020
Technology

उत्तर प्रदेश बना टेक्नोलॉजी हब, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की बाढ़

07/03/2025
delhi दिल्ली

दिल्ली: ITPO इस साल ट्रेड फेयर की मेजबानी नहीं करेगा

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version