• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशील की बढ़ी मुश्किलें, घायल पहलवान ने बयान में किया अहम खुलासा

Writer D by Writer D
07/05/2021
in Main Slider, क्राइम, खेल, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Sushil Wrestler

Sushil Wrestler

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्रसाल स्टेडियम पर हुई सागर नामक पहलवान की हत्या के मामले में ओलंपिक विजेता सुशील की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सुशील की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस को घायल हुए एक शख्स ने बयान दर्ज कराया है।

अपने बयान में उसने कहा है कि सुशील ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की थी। पुलिस को आरोपित प्रिंस के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है जिसमें पिटाई कर रहे आरोपितों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को छत्रसाल स्टेडियम पर पहलवानों के दो गुट में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में तीन पहलवान सागर, सोनू और अमित पिटाई से घायल हुए थे।

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सागर की मौत हो गई। मौके से पुलिस को कुछ गाड़ियां एवं एक दोनाली बंदूक भी मिली थी। इस घटना को लेकर मॉडल टाउन थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या के इस मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान का नाम सामने आया है और पुलिस सुशील की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

युवाओं का टीकाकरण सात जिलों से बढ़कर यूपी के 17 नगर निगमों तक पहुंचा

हत्या के इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने घायल हुए सोनू महाल का बयान दर्ज कर लिया है। इस बयान में उसने पुलिस को बताया है कि उनकी पिटाई करने वालों में सुशील भी शामिल था। सोनू का यह बयान सुशील पहलवान की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उधर हत्या के इस मामले में सुशील की तलाश कर रही पुलिस बाहरी दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले में सुशील पहलवान से पूछताछ करनी जरूरी है और अगर उनकी भूमिका मिली तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।

हत्या के इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस जगह पर यह मारपीट हुई वहां पर कैमरे नहीं लगे हुए थे, लेकिन स्टेडियम के सीसीटीवी फुटेज से उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस मामले में गिरफ्तार प्रिंस से भी पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

देश में कोरोना के 24 घंटे में 4.14 लाख से ज्यादा नए मामले, रिकवरी रेट 81.95 फीसदी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस विवाद के पीछे विवाद मॉडल टाउन का एक फ्लैट है। यह फ्लैट सुशील पहलवान के परिवार के ही नाम बताया जा रहा है। जबकि घटना में मारा गया जूनियर नेशनल चैंपियन और उभरता हुआ पहलवान सागर (23) अपने दोस्तों के साथ इस फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट खाली करने व किराए को लेकर सागर और सुशील की कुछ अनबन होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी कोई भी बयान देने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि जबतक सुशील व उसके साथियों से पूछताछ नहीं हो जाती, तबतक घटना के कारण को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया जा सकता है।

Tags: chhatrsal stadium murder caseNational newssusheel wrestlerwrestler murder case
Previous Post

युवाओं का टीकाकरण सात जिलों से बढ़कर यूपी के 17 नगर निगमों तक पहुंचा

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai launches 'Meri Beti-Mera Abhiman' campaign
Main Slider

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

06/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

जनहित की योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

06/08/2026
Punjab Monsoon Session
पंजाब

भाखड़ा डैम में दरार आने का मुद्दा पंजाब विधानसभा में उठा

06/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने पारदर्शी भर्ती, शिक्षा, सुविधाओं का दिया भरोसा

06/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें जल्द खोलें: मुख्य सचिव

06/08/2026
Next Post
Shesh Narayan Singh

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

cm yogi

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Chandana Bauri

बंगाल के दिग्गजों के बीच एक नौकरानी ने लहराया जीत का परचम

03/05/2021

आबकारी विभाग ने हरियाणा से लाई जा रही तस्करी की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

12/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version