• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवती के अपहरण के बाद हत्या के मामले पर चार दारोगाओं पर निलंबन की कार्रवाई

Writer D by Writer D
12/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। जिले में सोमवार को युवती के अपहरण के बाद हत्या के मामले पर लापरवाही करने वाले दो दारोगाओं को पुलिस अधीक्षक ने निलंबन (suspension) की कार्रवाई की है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गुगौली गांव की घटना में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक व एक दरोगा को निलंबित किया है। दो को जनपद में होने के कारण तुरंत निलंबित कर दिया। जबकि दो के गैर जनपद तैनाती के चलते पत्राचार के माध्यम से कार्रवाई की सिफारिश की गयी है।

बताते चलें कि, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 23 फरवरी को 2021 को लापता हुई थी। गांव का हैप्पी सिंह महिला को लेकर गया था। गुजरात के सूरत में महिला ने हैप्पी पर शादी का दबाव बनाया। शादी नहीं करने पर महिला कुछ दिन बाद सूरत से गायब हो गई थी। उक्त मामले में पुलिस द्वारा विगत 03 अप्रैल 2021 को कल्यानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जांच के दौरान विवेचक उपनिरीक्षक महेंद्र वर्मा, यशकरन सिंह, संजीव कुमार ने युवती को खोजने के सही प्रयास नहीं किए।

वहीं, आरोपी हैप्पी सिंह पर रंजिश के चलते आरोप लगाने की बात कही गई थी। इस दौरान कल्यानपुर के कंसपुर गुगौली रेलवे क्रासिंग के पास एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिला था। उसका एक हाथ भी काटा गया था। परिजनों ने शव लापता युवती को अपनी बेटी का होने की आशंका जताई और एक प्रार्थना पत्र भी पुलिस को दिया। जिसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कार्यवाही न होने पर युवती के परिजनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल किया। तब जाकर हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आईजी रेंज प्रयागराज की तरफ से इसमें एसआईटी का गठन किया गया है। शुरुआती जांच में लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष केशव वर्मा व सब इंस्पेक्टर संजीव सिंह, यशकरण और महेंद्र वर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर आईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने जांच में लापरवाही बरतने के मामले में सीओ योगेंद्र सिंह मलिक पर प्रारंभिक जांच बैठाई है। सही समय पर मुकदमा दर्ज नहीं करने पर उपनिरीक्षक यशकरन सिंह व उपनिरीक्षक संजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक केशव दास वर्मा वर्तमान तैनाती प्रयागराज के हंडिया थाना प्रभारी निरीक्षक और महोबा स्थानांतरित एसआई महेंद्र वर्मा को निलंबित किए जाने के लिए पत्राचार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कल्यानपुर क्षेत्र में फरवरी 2021 में एक युवती की अपहरण की सूचना थाने में प्राप्त हुई थी, लेकिन थानाध्यक्ष और तीन सब इंस्पेक्टरों के द्वारा उक्त मामले की सही जांच नहीं की। साथ परिजनों द्वारा इस मामले में बार-बार शिकायत भी की गई।बावजूद इसके पीड़ित का मुकदमा नहीं दर्ज हो सका था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कल्यानपुर थाने में तैनात दो दारोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। गैर जनपद तैनात दो दारोगाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया।

Tags: crime newsfatehpur news
Previous Post

सभी संबंधित अधिकारी रात्रि पेट्रोलिंग करें : एके शर्मा

Next Post

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
Dead Body

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

यह भी पढ़ें

Ravi Kishan and Pawan Singh's film will knock on August 15

रवि किशन और पवन सिंह की फिल्म 15 अगस्त को देगी दस्तक

10/06/2021
cm yogi

सीएम योगी ने रैनबसेरा में किया कंबल वितरण, मिलने वाली व्यवस्था की ली जानकारी

22/12/2020
Tarsem Singh

नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रमुख की हत्या मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

09/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version