• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार लवर्स के लिए धमाका! SUV और EV इस महीने आएंगी बाजार में

Desk by Desk
09/01/2026
in Tech/Gadgets
0
SUV और EV फैंस के लिए खुशखबरी; इस महीने आएंगी नई गाड़ियां
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए साल के महज 8 दिन बीतने के बाद ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई गाड़ियां लॉन्च हो चुकी हैं, जिनमें महिंद्रा XUV 7XO , महिंद्रा XUV 3XO EV और नई जनरेशन की Kia Seltos शामिल हैं. वहीं, बाकी का महीना और भी रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि कई नई SUV, EV और नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं या बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से जनवरी में लॉन्च होने वाली गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

टाटा पंच फेसलिफ्ट

टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि अपडेटेड पंच लाइनअप छह ट्रिम्स में उपलब्ध होगी स्मार्ट (नया), प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड+. एलईडी फॉग लैंप्स (कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ), 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, वायरलेस फोन चार्जिंग और कनेक्टेड कार सूट जैसे फीचर्स टॉप ट्रिम के लिए ही होंगे. नई 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट में मौजूदा नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ-साथ नेक्सन का नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा.

टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी

अपनी इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूज़र ईवी को भारत में 19 जनवरी 2026 को लॉन्च करेगी. ई-विटारा पर बेस्ड, टोयोटा अर्बन क्रूज़र ईवी अपने प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन, कंपोनेंट्स और फीचर्स को अपने डोनर मॉडल के साथ साझा करेगी. इसका मतलब है कि ये 49kWh और 61kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी. ये एक चार्ज में 500 किमी से अधिक की रेंज प्रदान करेगी.

निसान ग्रेविटे

निसान ग्रेविटे 21 जनवरी, 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रही है. हालांकि इसकी सटीक लॉन्च तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि ये सबकॉम्पैक्ट एमपीवी मार्च 2026 में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी. रेनॉल्ट ट्राइबर पर बेस्ड, ग्रेविटे सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसका इंजन भी उसी से मिलता-जुलता है. एमपीवी में 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा, जो 72 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा. इसमें मैनुअल और एएमटी दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध होंगे.

नई रेनॉल्ट डस्टर

तीसरी जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर 26 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी. ये इस साल की सबसे नई एसयूवी में से एक है. भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के लिए रेनॉल्ट 1.3 लीटर टर्बो और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन उपलब्ध करा सकती है. हाई कैटेगरी के मॉडल में केवल 4X4 ड्राइव सिस्टम ही मिलेगा. नई 2026 रेनॉल्ट डस्टर में अपने पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा परिपक्व और आधुनिक डिजाइन के साथ-साथ कहीं अधिक प्रीमियम इंटीरियर भी होगा.

वोक्सवैगन टायरोन

फॉक्सवैगन की प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी, टायरोन, भारत में लॉन्च होने जा रही है. इसे भारत में CKD यूनिट के रूप में लाया जाएगा और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 50 लाख रुपये होने की उम्मीद है. एसयूवी में लगभग वही 2.0 लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो टिगुआन आर-लाइन में है. ये पेट्रोल इंजन 204 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 7-स्पीड डीएसजी (डुअल-क्लच) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होगा. एसयूवी में ब्रांड का 4MOTION AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी मिलेगा.

स्कोडा कुशाक/स्लाविया फेसलिफ्ट

स्कोडा ऑटो इंडिया जनवरी 2026 में अपनी लोकप्रिय कुशाक मिडसाइज़ एसयूवी और स्लाविया मिडसाइज़ सेडान को अपडेट करने जा रही है. दोनों मॉडलों में लेवल 2 एडीएएस के साथ-साथ डिज़ाइन में कुछ मामूली बदलाव और अन्य फीचर अपग्रेड भी मिलेंगे. 2026 स्कोडा कुशाक में पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा भी उपलब्ध होगा. इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

Tags: New Renault DusterNissan GravitaeSkoda Kushaq/Slavia faceliftTata Punch faceliftToyota Urban Cruiser EVVolkswagen Tayron
Previous Post

10,050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये दमदार Pad, प्रोसेसर भी है झक्कास

Next Post

Volkswagen की नई SUV आएगी धाक जमा, Toyota और Skoda को देगी टक्कर

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
फॉर्च्यूनर-ग्लोस्टर को देने टक्कर आ रही नई SUV, फॉक्सवैगन ने कर ली तैयारी

Volkswagen की नई SUV आएगी धाक जमा, Toyota और Skoda को देगी टक्कर

यह भी पढ़ें

tower

पंजाब में मोबाइल टावरों को निशाना बनाने पर भड़का रिलायंस जियो

30/12/2020
Tamil director KV Anand

तमिल निर्देशक केवी आनंद का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

30/04/2021
CM Vishnudev Sai

“सशक्त भारत” के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है छत्तीसगढ़: सीएम साय

21/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version