• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

Writer D by Writer D
03/10/2022
in शिक्षा
0
Svante Pabo

Svante Pabo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टॉकहोम। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माने जाने वाले नोबेल पुरस्कारों (Noble Prize) के ऐलान की शुरुआत हो गई है। स्वीडन के आनुवांशिकी विशेषज्ञ (जेनेटिसिस्ट) स्वांते पाबो (Svante Pabo) को वर्ष 2022 के लिए मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला है।

नोबेल पुरस्कारों के ऐलान का इंतजार पूरी दुनिया को बेसब्री से रहता है, जिसकी शुरुआत सोमवार को हो गई। सबसे पहले फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई। स्वीडन के आनुवांशिकी विशेषज्ञ स्वांते पाबो को विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है।

स्वांते पाबो विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापकों में एक स्वांते पाबो ने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है।

पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि अपने अग्रणी शोध के माध्यम से, स्वांते पाबो ने कुछ ऐसा किया है, जो असंभव सा प्रतीत होता है। उन्होंने वर्तमान मनुष्यों के विलुप्त संबंधों से जुड़े निएंडरथल के जीनोम को अनुक्रमित करने में सफलता पाई है। यह पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब कोविड महामारी ने चिकित्सा अनुसंधान को केंद्र में रखा है। जिस समय स्वांते पाबो के पुरस्कार की घोषणा हुई, वे अपने घर में कॉफी पी रहे थे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

Tags: noble prize 2022Svante Pabo
Previous Post

मिट्टी का टीला धसकने से चार बच्चे दबे, तीन की मौत

Next Post

दशहरे से पहले आम आदमी को लगेगा झटका, बढ़ेंगे CNG-PNG के दाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CBSE Board Result
Main Slider

CBSE बोर्ड का काउंटडाउन शुरू! जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे

07/05/2026
Agniveer Recruitment
Main Slider

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
ICSE, ISC Result
Main Slider

ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें नतीजे

30/04/2026
Next Post
CNG

दशहरे से पहले आम आदमी को लगेगा झटका, बढ़ेंगे CNG-PNG के दाम

यह भी पढ़ें

लुटेरी दुल्हन

8 महीने में बनी 6 दूल्हों की दुल्हन, झूठी शादी के लिए मिलते थे 10 हजार रुपए, ऐसे हुआ खुलासा

09/08/2020
investment pixabay

Mutual Funds: बुरे निवेश के साथ मुनाफे का इंतजार ठीक नहीं, सही निवेश रणनीति

13/12/2020
Data Center

औद्योगिक प्राधिकरणों का बनेगा डाटाबेस, भूमि आवंटन प्रक्रिया को मिलेगी नए सिरे से रफ्तार

31/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version