• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?’, स्वामी प्रसाद ने फिर की देवी देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Writer D by Writer D
13/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) ने एक बार फिर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वह दिवाली के दिन अपनी पत्नी को टीका लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

फोटोज के साथ पोस्ट में उन्होंने (Swami Prasad Maurya) लिखा, ‘दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है? यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है।’

स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) पहले भी हिंदू धर्म और देवी देवताओं को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धोखा बताया था। राराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के एक कार्यक्रम में रामायण की एक चौपाई पढ़कर मौर्य ने जो विवादित बयान दिया, उसने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का ढोंग रचकर युवाओं और देश के लोगों को ठगने का काम कर रही है।

लक्ष्मी पूजन कर रही थीं AAP नेत्री तभी पति ने बरसा दी गोलियां, दो लोग घायल

कुछ दिन पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को हाईकोर्ट से झटका लगा था। कोर्ट ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने के मामले में राहत देने से मना कर दिया। कोर्ट ने पर्याप्त सबूत होने के चलते मुकदमा खारिज न कर, आगे की कार्रवाई की बात कही थी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मामले में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की एक अदालत में उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

Tags: Lucknow NewsSwami Prasad Mauryaup news
Previous Post

लक्ष्मी पूजन कर रही थीं AAP नेत्री तभी पति ने बरसा दी गोलियां, दो लोग घायल

Next Post

महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब आया इस बॉलीवुड एक्टर का नाम, FIR दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
Sahil Khan

महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब आया इस बॉलीवुड एक्टर का नाम, FIR दर्ज

यह भी पढ़ें

whatsapp

Whatsapp पर सालों पुराना मैसेज ढूंढना है आसान, फटाक से हो जाएगा सर्च

24/07/2022

बेखौफ चोर ने घर का ताला तोड़कर लूटे नगदी व जेवरात, मुकदमा दर्ज

31/01/2021
John Abraham Film Satyameva Jayate 2 Poster

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 का नया पोस्टर हुआ जारी

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version