• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का दामन छोड़ साइकिल पर सवार हुए स्वामी प्रसाद मौर्य

Writer D by Writer D
11/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही भाजपा का साथ छोड़कर सपा को ज्वॉइन कर लिया है। इस संबंध में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी भी दी है। बता दें कि प्रदेश सरकार श्रम मंत्री का पदभार संभाले हुए थे। भाजपा से पहले स्वामी प्रसाद बसपा में थे।

स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म था। उनके करीबियों के माध्यम से यह खबर मिल रही थी कि वे भाजपा से कुछ नाराज चल रहे हैं। वे पूर्व की बसपा सरकार में भी अहम मंत्रालयों का पदभार संभाल चुके हैं। पिछड़े और दलित वर्ग की राजनीति करने वाले स्वामी प्रसाद ने इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।’

सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा#बाइसमेंबाइसिकल pic.twitter.com/BPvSK3GEDQ

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 11, 2022

राजनीतिक गलियारों में हलचल है कि वे अब समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। यूं भी बताया जाता है कि बसपा से अलग होने के बाद उनके और पार्टी सुप्रीमो मायावती से संबंध खराब हो गए थे। ऐसे में भाजपा से दूरी बनाने के बाद उनके सपा में ही जाने के आसार थे। वहीं, प्रदेश के ऊंचाहार क्षेत्र में इनकी काफी पकड़ बताई जाती है। बसपा में इनका कद और पद काफी मजबूत माना जाता था। मगर विचारों में मतभेद के बाद इन्होंने भाजपा के साथ साल 2014 में ही गलबहियां कर ली थीं।

योगी कैबिनेट का बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा

उनके करीबियों की ओर से अंदेशा जताया जाता था कि वे पार्टी में अपने कद से संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में मंगलवार को इस तरह की सभी अफवाहों को मजबूती देते हुए उन्होंने प्रदेश की राजयपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। खास बात यह है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ सहित कई कद्दावर नेता दिल्ली में बैठ कर रहे हैं। इस बीच यूपी कैबिनेट सहित पार्टी से एक बड़े नेता के चले जाने से भाजपा को जमीनी स्तर पर नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsSwami Prasad MauryaUP Assembly Election 2022yogi cabinet
Previous Post

योगी कैबिनेट का बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा

Next Post

बसपा ने लखनऊ के प्रत्याशी के नामों पर लगायी अंतिम मोहर

Writer D

Writer D

Related Posts

Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
BSP

बसपा ने लखनऊ के प्रत्याशी के नामों पर लगायी अंतिम मोहर

यह भी पढ़ें

lucknow journalist association

एलजेए अध्यक्ष ने गौशाला परिसर में लगाया पीपल का पौधा

06/08/2021
minor raped

पीआरडी जवान ने महिला के साथ किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

06/01/2021
murder

सिंचाई विभाग के रिटायर्ड सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version