• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के इस हिस्से में बनाएं स्वास्तिक, जानें इसका महत्व

Writer D by Writer D
14/02/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Swastika

Swastika

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वास्तिक (Swastika) वास्तुदोष निवारण के लिए एक अच्छा उपाय है क्योंकि इसकी चारों भुजाएं चारों दिशाओं की प्रतीक होती हैं और इसीलिए इस चिन्ह को बना कर चारों दिशाओं को एक समान शुद्ध किया जा सकता है।

सनातन धर्म में ही नहीं,अपितु अन्य धर्मों में भी स्वास्तिक को परम पवित्र, मंगल करने वाला प्रतीक माना गया है। स्वास्तिक को ‘सातिया’ भी कहते हैं इसे सुदर्शन चक्र का प्रतीक भी माना जाता है। स्वस्तिवाचन हुए बिना हिन्दुओं का कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं होता। स्वास्तिक सत्य, शाश्वत, शांति, अनंतदिव्य, ऐश्वर्य एवं सौंदर्य का मांगलिक चिन्ह तथा प्रतीक है,जो बहुत शुभ माना गया है।

यह धनात्मक या प्लस को भी इंगित करता है,जो सम्पन्नता का प्रतीक है। इसके चारों ओर लगाए गए बिंदुओं को चार दिशाओं का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार स्वास्तिक बनाने के दौरान उसकी चार भुजाएं समानांतर रहती हैं और इन चारों भुजाओं का बड़ा धार्मिक महत्व है। इन्हें चार दिशाओं का प्रतीक माना जाता है।

मान्यता है कि यह चार वेदों के अलावा, चार पुरुषार्थ जिनमें धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष शामिल है का प्रतीक हैं। गणेश पुराण में कहा गया है कि स्वास्तिक गणेशजी का ही रूप है इसलिए कोई भी शुभ, मांगलिक और कल्याणकारी कार्य की शुरुआत स्वास्तिक बनाकर की जाती है।

इसमें सारे विघ्नों को हरने और अंमगल दूर करने की शक्ति निहित है। जो इसकी प्रतिष्ठा किए बिना मांगलिक कार्य करता है, वह कार्य निर्विघ्न सफल नहीं होता। स्वास्तिक का चिन्ह भगवान राम, श्री कृष्ण के पैरों एवं भगवान बुद्ध के हृदय पर अंकित है।

स्वास्तिक (Swastika) से दूर करें वास्तु दोष

स्वास्तिक (Swastika) वास्तुदोष निवारण के लिए एक अच्छा उपाय है क्योंकि इसकी चारों भुजाएं चारों दिशाओं की प्रतीक होती हैं और इसीलिए इस चिन्ह को बना कर चारों दिशाओं को एक समान शुद्ध किया जा सकता है। यदि आपके घर में मुख्यद्वार के आस-पास किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष है तो यहां की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए आपको 9 इंच लंबा और चौड़ा सिंदूर से दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इसकी जगह आप अष्टधातु या तांबे का स्वास्तिक भी यहाँ लगा सकते हैं।

व्यापार में लाभ के लिए

यदि आपको अपने कारोबार में घाटा हो रहा है, तो इसके लिए आपको अपने कार्यस्थल के ईशान कोण में लगातार 7 गुरुवार को वहां पर सूखी हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से व्यापार में फायदा होगा। इसी प्रकार उत्तर दिशा में हल्दी का स्वास्तिक चिन्ह बनाने से आपको अपने कार्य में सफलता मिलती है।

Tags: "Swastika signhindu religionswastikavastu shastrVastu Tipsस्वास्तिक का निशान
Previous Post

शुक्रवार के दिन करें ये खास उपाय, भरा रहेगा धन-धान्य

Next Post

वैलेंटाइन डे पर साड़ी के साथ कैरी करें ये ज्वेलरी, पार्टनर आपको देखता रह जाएगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post
Valentines Day

वैलेंटाइन डे पर साड़ी के साथ कैरी करें ये ज्वेलरी, पार्टनर आपको देखता रह जाएगा

यह भी पढ़ें

Nikay Chunav

Nikay Chunav: दूसरे राजनीतिक दलों से आये चेहरों को भाजपा में मिली जगह

16/04/2023
Quinton decock

डिकॉक ने बताया, पूर्व बल्लेबाज की मदद से हुआ बैटिंग में सुधार

17/10/2020

देश में कोरोना रिकवरी दर 82.46 फीसदी, संक्रमितों की संख्या 59.92 लाख के पार

27/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version