• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्तिक से दूर होते हैं वास्तु दोष, जानें बनाने का सही तरीका

Writer D by Writer D
14/01/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Swastika

swastika

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में स्वास्तिक (Swastika)  का बहुत महत्व है। किसी भी शुभ कार्य के दौरान सिंदूर, हल्दी सहित कई अन्य चीजों से स्वास्तिक बनाया जाता है। इससे माना जाता है कि कार्य बिना विघ्न के पूरा होता है और शुभ रहता है। कहा जाता है कि स्वास्तिक (Swastika) बनाने के दौरान उसकी चार भुजाएं समानांतर रहती हैं और इन चारों भुजाओं का बड़ा धार्मिक महत्व है। वस्तुतः इन्हें चार दिशाओं का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि यह चार वेदों के अलावा, चार पुरुषार्थ जिनमें धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष शामिल है, का प्रतीक हैं। बौद्ध धर्म में स्वास्तिक (Swastika)  को “बेहद शुभ हो” और “अच्छे कर्म” का प्रतीक माना जाता है।

स्वास्तिक (Swastika)  से दूर करें ‘वास्तु दोष’

वास्तु शास्त्री हरिमोहन माहेश्वरी के मुताबिक घर में वास्तु दोष आ गया है, तो स्वस्तिक की चारों भुजाएं चारों दिशाओं की प्रतीक होती हैं और इसीलिए वास्तु का चिन्ह बना कर चारों दिशाओं को एक समान शुद्ध किया जा सकता है। घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ अष्टधातु या तांबे का स्वस्तिक (Swastika)  लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए 9 इंच लंबा और चौड़ा सिंदूर से दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इससे नकारात्मक शक्तियां खत्म होती हैं। ।

अगर आप धार्मिक कार्य में स्वास्तिक (Swastika) का प्रयोग कर रहे हैं तो इसे रोली, हल्दी या सिंदूर से ही बनाना चाहिए। त्योहारों के दौरान स्वास्तिक बनाया जा रहा है तो कुमकुम, सिंदूर या रोली से स्वास्तिक का निर्माण किया जाए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होकर आपके घर में वास करते हैं। व्यापार में घाटा हो रहा है तो आपको स्वस्तिक के माध्यम से वास्तु दोष निवारण हो सकता है। इसके लिए लगातार 7 गुरुवार को ईशान कोण को गंगाजल से धोकर वहां पर सूखी हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। स्वास्तिक बनाने के बाद आप यहां पर पंचोपचार पूजा अवश्य करें तथा आधा तोला गुड़ का भोग भी लगाएं। वास्तुशास्त्री कहते हैं कि कार्यस्थल पर उत्तर दिशा में हल्दी का स्वास्तिक चिन्ह बनाने से आपको अपने कार्य में बेहद सफलता मिलती है।

स्वास्तिक (Swastika)  निर्माण की विधि

ज्योतिषी और वास्तु विद बताते हैं कि स्वास्तिक बनाने के लिए हमेशा लाल रंग के कुमकुम, हल्दी अथवा अष्टगंध, सिंदूर का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले धन (प्लस) का चिन्ह बनाना चाहिए और ऊपर की दिशा ऊपर के कोने से स्वास्तिक की भुजाओं को बनाने की शुरुआत करनी चाहिए। अक्सर लाल या पीले रंग के स्वास्तिक को बना हुआ ही देखते होंगे, लेकिन कई जगह आपको काले रंग से बना हुआ स्वास्तिक भी दिखाई देता है। इसमें घबराने की बात नहीं है, बल्कि काले रंग के कोयले से बने स्वास्तिक को बुरी नजर से बचाने का उपाय माना जाता है।

यहां न बनाएं स्वास्तिक (Swastika) 

स्वास्तिक बेहद शुभ चिन्ह है इसलिए इसे अशुद्ध या गंदे जगह पर बनाने से बचना चाहिए। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, शौच की दीवार या बेहद गन्दी जगह स्वास्तिक बनाने से विवेक क्षीण होता है और घर में दरिद्रता आ जाती है।

Tags: vastu doshVastu Tips
Previous Post

संडे बनेगा स्पेशल, बनाएं मसालेदार पनीर पसंदा

Next Post

पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार, बोले- जय जय श्री राम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
Danish Kaneria

पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार, बोले- जय जय श्री राम

यह भी पढ़ें

nirhua-shruti rao

निरहुआ के साथ नजर आएंगी श्रुति राव, ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ में करेंगी काम

09/03/2021
GATE 2027

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
ak sharma

’सम्भव’ की व्यवस्था से उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा सुनिश्चित समाधान: एके शर्मा

27/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version