• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में बचे हुए गांवों में 24 घंटे काम कर जल्द से जल्द पहुंचाएं नल से जल : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
27/07/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Swatantra Dev

Swatantra Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के जिन जापैनीज एनसेफ्लाइटिज (JE), एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) प्रभावित गांवों में अभी तक नल से जलापूर्ति नहीं शुरू हुई है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने उन बचे गांवों में 24 घंटे तीन शिफ्टों में काम कर जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे जेई, एईएस प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। अगर कहीं भी किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो अधिकारी तत्काल दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। समीक्षा बैठक में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव, एमडी जल निगम ग्रामीण, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों को करें भ्रमण

जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। सिंगल विलेज योजनाओं के सभी शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। पाइपलाइन बिछाने से प्रभावित सड़कों की तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराने के निर्देश जलशक्ति मंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी सड़क रिस्टोरेशन के कार्यों में शिकायत आती है, तो दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। जलशक्ति मंत्री ने जिले के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अंतिम चेतावनी है, इसके बाद संबंधित अधिकारियों को मुख्यालय से संबद्ध किया जाएगा।

समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारी गांवों में जाकर जल जीवन मिशन के प्रभाव का आकलन करें। विशेषकर जलजनित बीमारियों में आई कमी और ग्रामीणों के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव की जानकारी लें। लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक करें।

जल अर्पण कार्यक्रमों में लाएं तेजी

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की ज्यादातर परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा से पहले ही पूरी हो चुकी हैं। जिन-जिन गांवों में नल से पेयजल आपूर्ति का काम पूरा हो चुका है। वहां जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन कराया जाए। लोगों को “जल अर्पण” कार्यक्रम के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जलशक्ति मंत्री ने प्रत्येक जिले में नियमित रूप से जल चौपाल आयोजित करने, जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उन्हें जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट पोर्टल एवं “जल सारथी” ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पुरानी परियोजनाओं को 02 महीने में करें पूरा

समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने जल निगम ग्रामीण की पुरानी योजनाओं में देरी पर नाराजगी जाहिर की। जलशक्ति मंत्री ने जल निगम ग्रामीण की पुरानी परियोजनाओं में देरी पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि परियोजनाओं को 02 महीने के भीतर पूरा कर लिया जाए।

Tags: swatantra dev
Previous Post

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : बंशीधर तिवारी

Next Post

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, जनसेवा और स्वच्छता को मिलेगा नया विस्तार

11/09/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

3 से 6 वर्ष के बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव तैयार करेगी योगी सरकार, बालवाटिकाओं को बनाया जाएगा पूरी तरह क्रियाशील

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा प्रयास, 1,600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

11/09/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : ए.के. शर्मा

11/09/2026
Main Slider

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

11/09/2026
Next Post
CM Dhami

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

cm yogi

इंडस्ट्री–एकेडमिया समन्वय से भारत बनेगा तकनीक और विकास का केंद्र : मुख्यमंत्री

03/09/2025
Arbi Fry

नवरात्रि व्रत में खाने के लिए बनाएं अरबी फ्राई, फलाहार थाली का बढ़ जाएगा जायका

29/09/2025
haryana ITI

आईटीआई में दाखिले को पांचवी सीट अलॉटमेंट सूची जारी

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version