• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्रदेव का अखिलेश पर तंज, पूछा- इतिहास की किताबें हिन्दुस्तान की पढ़नी है या पाकिस्तान की

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिन्ना वाले बयान पर अखिलेश यादव के तटस्थ रहने पर एक बार फिर उन पर भाजपा ने चौतरफा हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि जिन्ना के प्रति प्रेम अब भी अटूट है…। इसके साथ ही उन्होंने उनसे पूछा है कि अखिलेश यादव इतिहास की किताबें हिन्दुस्तान की पढ़नी है या पाकिस्तान की।

दरअसल यह मुद्दा एक बार फिर से इसलिए उठा क्योंकि जब एक पत्रकार ने अखिलेश यादव से यह पूछा कि जिन्ना का नाम आपने किस परिपेक्ष्य में लिया था ? उसका क्या आशय था ? इस पर आप क्या कहना चाहेंगे ? पत्रकार के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उन्हें किताबें पढ़नी चाहिए। बस, अखिलेश यादव की इसी बात पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने करारा पलटवार किया है।

उनसे पूछा कि अखिलेश यादव बताएं कि इतिहास की किताबें हिन्दुस्तान की पढ़नी हैं या पाकिस्तान की। अखिलेश यादव की फोटो के साथ एक अन्य ट्वीट करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवाद की बात करने वाले यूपी के शहजादे जहां जाते हैं, अपना सोफा साथ लेकर जाते हैं। गौरतलब है कि इस फोटो में चमकदार सोफा दिख रहा है। उसी पर अखिलेश यादव बैठे हैं।

इटावा में गरजे सीएम योगी, बोले- पहले की सरकारों के दौरान हर योजना में भ्रष्टाचार होता था

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के मैच में पाकिस्तान के जीतने पर पटाखा फोड़ने वाले समुदाय विशेष को वोट बैंक मानने वाले अखिलेश यादव जिन्ना के महिमामंडन में जुटे हैं। अखिलेश यादव को यह महिमामंडन भारी पड़ेगा क्योंकि यह देश मोहम्मद अली जिन्ना को खलनायक मानता था, खलनायक ही मानेगा। सरदार पटेल से जिन्ना की तुलना करने से सपा मुखिया की मानसिकता के बारे प्रदेश और देश की जनता को पता चल गया है। अब उत्तर प्रदेश में उनकी दाल गलने वाली नहीं है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newspolitical news up politics newsSwatantradevup government newsup newsलखनऊ न्यूज़
Previous Post

इटावा में गरजे सीएम योगी, बोले- पहले की सरकारों के दौरान हर योजना में भ्रष्टाचार होता था

Next Post

फ्रीलांसिंग से कमाना है चाहते है पैसे, तो ऐसे बनाएं अपना CV

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post

फ्रीलांसिंग से कमाना है चाहते है पैसे, तो ऐसे बनाएं अपना CV

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना के 94 हजार से ज्यादा नए केस, 1.51 लाख मरीज रोगमुक्त

10/06/2021
NIA

छह जिलों में PFI-SDPI के संदिग्धों के ठिकानों पर एकसाथ NIA की छापेमारी

08/09/2022
कांग्रेस नेता कैलाश त्रिवेदी

कांग्रेस के दिग्गज नेता का कोरोना से निधन, मेदांता में चल रहा था इलाज

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version