• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में Monkeypox की एंट्री, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
04/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
Mpox

Monkey Pox

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। पटना से गाजियाबाद आई एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के शरीर मे मंकी पॉक्स (Monkey Pox) जैसी बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। मामला स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर मरीज का मंकी पॉक्स जांच के लिए नमूने ले लिए हैं। साथ ही बच्ची के सम्पर्क में आए लोगों व उसके घर वालों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है।

सीएमओ गाजियाबाद के मुताबिक, उसे कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है। ना ही उसने और उसके किसी करीबी ने पिछले 1 महीने में विदेश यात्रा की है।

हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए आपात बैठक की। तो वहीं, अब मंकीपॉक्स (Monkey Pox)  को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट किया है। मंकीपॉक्स (Monkey Pox)  को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई। यूपी के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में इस बीमारी के लक्षणों के संबंध में जानकारी दी गई।

 प्रदेश की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटें: सीएम योगी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में ये निर्देश दिए गए कि बुखार और शरीर पर चकत्ते हों तो संबंधित मरीज की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के साथ साझा की जाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक मंकीपॉक्स (Monkey Pox)  से संक्रमित मरीजों के शरीर में छाले निकल आते हैं। मंकीपॉक्स पीड़ितों में ये लक्षण दो से चार हफ्ते तक रहते हैं।

गौरतलब है कि देश में मंकीपॉक्स (Monkey Pox)  का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी, यूरोप से अमेरिका तक तेजी से फैल रही इस बीमारी की तेज रफ्तार को देखते हुए सरकारें सतर्क हैं। कहा ये जा रहा है कि मंकीपॉक्स के वायरस त्वचा, मुंह, आंख और नाक से मानव शरीर में प्रवेश करता है। मंकीपॉक्स (Monkey Pox)  के मामले जिन देशों में तेजी से पैर पसार रहे हैं, उन देशों से आने वाले लोगों को लेकर खास एहतियात बरती जा रही है।

Tags: Gaziabad NewsMonkey Poxmonkey pox curemonkey pox sumptomsMonkey Pox virusup news
Previous Post

 प्रदेश की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटें: सीएम योगी

Next Post

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले विक्रांत ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
vikrant uniyal

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले विक्रांत ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने माफिया पर किया प्रहार, बोले-राजस्थान सरकार इनके आगे घुटने टेक रही

20/11/2023
Nida Khan

Nashik TCS Case: मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार, AIMIM नेता पर कसा शिकंजा

09/05/2026
Andre Russell

आउट न होने पर भी आंद्रे रसेल को जाना पड़ा पवेलियन, जाने पूरा मामला

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version