• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Writer D by Writer D
03/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
sudhir singh arrested

sudhir singh arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने निवर्तमान ब्‍लाॅक प्रमुख व जिला बदर माफिया सुधीर सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को माफिया सुधीर पुलिस वालों पर फायरिंग कर भाग रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास सहित आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर गीडा दिनेश दत्त मिश्रा बुधवार को अमटौरा जाने वाले रास्ते पर लॉकडाउन का पालन करा रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि माफिया सुधीर सिंह अपने साथियों के साथ किसी को धमकी देने गांव जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। तभी एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाश का पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश की पहचान माफिया सुधीर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी कालेसर गीडा के रुप में हुई।

तालाब में नहाने गए एक ही घर के 6 बच्चे डूबे, 5 की मौत, CM योगी ने जताया शोक

बता दें कि माफिया सुधीर सिंह बीते 21 मई को गीडा इलाके के कालेसर में अपने चाचा टप्पू सिंह की बेटी की शादी में आया था। जबकि वह जिला बदर अपराधी है। इस दौरान पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस को हाईकोर्ट का अरेस्ट स्टे दिखाया था। पुलिस ने उसकी दो लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ियां जब्त भी की थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

पंचायत चुनाव में जिला बदर माफिया सुधीर सिंह ने भी किसी माध्‍यम से पत्नी अंजू सिंह के नाम पर्चा भर दिया था। जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ पर्चा निरस्‍त करने की कार्रवाई की थी। दरअसल, माफिया सुधीर सिंह पर दिसंबर 2020 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद छह महीने के लिए उसे जिला बदर कर दिया गया।

Tags: crime newsgorakhpur newssudhir singh arrestedup newsगोरखपुर न्यूज
Previous Post

तालाब में नहाने गए एक ही घर के 6 बच्चे डूबे, 5 की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Next Post

124 साल की ‘बड़ी दादी’ को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
rahti begum

124 साल की 'बड़ी दादी' को दी गई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

यह भी पढ़ें

Kaddu

पितरों को प्रिय है ये सब्जी, जानें बनाने का तरीका

19/09/2024
Elderline

बुजुर्गों के लिए वरदान बनी ‘एल्डरलाइन 14567’, 2.5 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान

04/07/2026
सौमित्र चटर्जी का निधन

मशहूर बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version