• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी के जन्मदिन पर दुल्हन से सजी टी-स्टॉल और स्टेशन

Writer D by Writer D
17/09/2021
in Main Slider, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi birthday

pm modi birthday

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोदी के जन्मदिन पर वड़नगर के सभी मंदिरों में महाआरती, दुल्हन जैसे सज़ा स्टेशन/टी स्टॉल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज उनके पैतृक शहर और जन्मस्थली गुजरात के वड़नगर में उनके पुश्तैनी घर के निकट स्थित उनके प्रिय शिवालय हाटकेश्वर मंदिर सभी मंदिरों में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया है और वहां के जिस स्टेशन पर वह बचपन में पिता के साथ चाय बेचते थे, उसे भी दुल्हन की तरह सज़ा कर ख़ास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

अहमदाबाद से लगभग 100 कम उत्तर में महेसाणा ज़िले में स्थित वड़नगर में स्थानीय लोगों और सत्तारूढ़ भाजपा ने श्री मोदी के 71 वें जन्मदिन पर कई तरह के आयोजन किए हैं।

हाल में नए रूप में पुनर्निर्मित वड़नगर स्टेशन पर, जहां बचपन में वह पिता श्री दामोदर दास मोदी के साथ चाय बेचते थे, आज ख़ास रूप से सजाए टी स्टॉल पर ‘चाय पर चर्चा’ का आयोजन किया गया। पूरे स्टेशन को ही दुल्हन की तरह सजाया गया है। महेसाणा ज़िला भाजपा अध्यक्ष जसुभाई पटेल ने यूएनआई को बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रमुख और बेंगलुरु के लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम और हाटकेश्वर मंदिर की महाआरती में शिरकत करेंगे। इस मौक़े पर शहर में एक बड़ी मोटरसाइकल रैली भी निकाली जाएगी।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- हैप्पी बर्थडे मोदी जी

एक अन्य स्थानीय भाजपा नेता ने बताया कि श्री मोदी वड़नगर के ‘लाडले बेटे’ हैं। यहां हर कोई उन पर गर्व करता है। उनका जन्मदिन वड़नगर के लिए एक उत्सव सरीखा है। श्री मोदी के पैतृक निवास के निकटवर्ती महादेव मंदिर समेत आज शहर के सभी मंदिरों में श्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ विशेष महाआरतियों का आयोजन किया गया है।

इसके अलावा विशेष रक्तदान शिविर, कृत्रिम अंग वितरण, विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान समेत कई सरकारी ग़ैर सरकारी कार्यक्रम भी श्री मोदी के जन्मदिन के मौक़े पर वड़नगर में किए गए हैं।

ज्ञातव्य है कि श्री मोदी ने अक्टूबर 2017 में आख़िरी बार वड़नगर का दौरा किया था। इस मौक़े पर उन्होंने शहर में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया था। उन्होंने सार्वजनिक रूप से ज़मीन पर लेट कर अपनी जन्मस्थली की मिट्टी को चूमा था और इसे माथे पर भी लगाया था।

Tags: 17 september 202117 september modi birthdayIndia News in HindiLatest India News Updatesmodi birthday wishesnarendra modi birthday wishesnarendra modi twitterPM Modi birthday
Previous Post

इस राज्य में भी पकड़ा गया टेरर मॉड्यूल, विस्फोटक और हथियार बरामद

Next Post

CM योगी ने विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को वितरण किए टूल किट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post

CM योगी ने विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को वितरण किए टूल किट

यह भी पढ़ें

कोविड-19 महामारी

इटली में छह अप्रैल तक लागू रहेंगे कोरोना संबंधी प्रतिबंध

03/03/2021
The world is amazed by the cleanliness and hygiene of Maha Kumbh

महाकुंभ की स्वच्छता, सफाई, लाइटिंग व अन्य व्यवस्थाओं से दुनिया अचंभित

27/02/2025
Kavita Kaushik

रिएलिटी शो बिग बॉस में दबंग पुलिस ऑफिसर ‘चंद्रमुखी चौटाला’ लेंगी हिस्सा

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version