• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टैक्स चोरी पर तापसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह इतनी सस्ती नहीं…

Writer D by Writer D
06/03/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Tapsee pannu

तापसी पन्नू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टैक्स चोरी के आरोपों के मामले में आयकर विभाग ने (आईटी डिपार्टमेंट) ने तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप समेत कई फिल्मी हस्तियों के घर और दफ्तर में छापेमारी की। आईटी डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई पर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने चुप्पी तोड़ी है और ट्वीट के जरिए अपने ऊपर लगे आरोपों का मजाकिया लहजे में जवाब दिया है। तापसी ने ट्वीट कर बताने की कोशिश की है कि पेरिस में उनके नाम पर न तो कोई बंगला है और न ही 5 करोड़ के भुगतान की कोई रसीद है। उन्होंने यहां तक कहा कि उसकी संपत्ति पर 2013 में कोई छापा नहीं पड़ा था। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री के आरोपों का जवाब दिया है और कहा कि अब वह इतनी सस्ती नहीं हैं।

तापसी पन्नू ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि आईटी विभाग द्वारा किन चीजों की छानबीन हुई। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में मुख्य रूप से 3 चीजों की छानबीन की गई है। पहले ट्वीट में तापसी ने कहा- 1.  ‘कथित’ बंगले की चाबी जो मैं जाहिर तौर पर पेरिस में रखती हूं, क्योंकि गर्मियों की छुट्टियां होती हैं।

नेहा कक्कड़ ने शेयर की ब्लू साड़ी में हॉट फोटोज, रोहनप्रीत बोले- उफ्फ…..

वहीं अपने दूसरे ट्वीट में वह कहती हैं, ‘कथित’ पांच करोड़ रुपये की रसीद जो भविष्य के लिए है। बता दें कि आयकर विभाग ने कहा था कि उनकी छानबीन में तापसी पन्नू को पांच करोड़ का नकद भुगतान किया गया था और उसकी रसीद उनके घर से मिली है।

इसके बाद अपने अंतिम ट्वीट में वह कहती हैं- ‘माननीय वित्त मंत्री के अनुसार 2013 में मेरे यहां छापे पड़े थे। उन्होंने इस ट्वीट के ध्यानार्थ में लिखा है- अब मैं इतनी सस्ती नहीं हूं। बता दें कि शुक्रवार को वित्त मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि साल 2013 में भी ऐसी कार्रवाई हुई थी तब के एक्शन पर सवाल क्यों नहीं उठे।

सारा संग सेलिब्रेट किया भाई इब्राहिम ने अपना बर्थडे, लिया सैफीना का आशीर्वाद

दरअसलस, गुरुवार को आयकर विभाग ने कहा था कि छापेमारी में अभिनेत्री तापसी पन्नू के यहां से 5 करोड़ रुपए नकद लेने की जानकारी मिली है जबकि दो प्रोडक्शन हाउसों ने 300 करोड़ रुपए से अधिक के बारे में सही जानकारी नहीं दी हैं। विभाग ने अपने बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि तापसी के 5 करोड़ रुपए नकद लेने के सबूत मिले हैं।

विभाग ने कहा कि तीन मार्च को दो प्रोडक्शन हाउस सॉन्ग और दो टैलेंट हंट कंपनियों और एक बॉलीवुड अभिनेत्री के यहां छापेमारी की कार्यवाही की गई थी। छापेमारी मुंबई, पुणे, दिल्ली और हैदराबाद में की गई। जिस ग्रुप पर यह छापेमारी की गई वह ग्रुप मोशन पिक्चर, वेब सीरीज, एक्टिंग, डायरेक्टशन और सेलिब्रिटीओ के टैलेंट मैनेजमेंट का काम करती है। कुल मिलाकर 28 परिसरों पर छापामारी की गई जिसमें आवासीय परिसर और कायार्लय शामिल है।

Tags: Income Tax Raidtapsee pannuTapsee Pannu moviesTapsee Pannu tweet
Previous Post

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान सत्ता बचाने की बड़ी परीक्षा में पास

Next Post

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

25/07/2026
Unwanted Hair
Main Slider

चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स

25/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हम सबसे पहले नकल के खिलाफ सख्त कानून लेकर आए: धामी

24/07/2026
CM Dhami
Main Slider

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, समरस समाज निर्माण पर मुख्यमंत्री का जोर

24/07/2026
Ravneet Bittu
Main Slider

मोदी कैबिनेट को बड़ा झटका, रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा

24/07/2026
Next Post
lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू

यह भी पढ़ें

cm tirath singh rawat

उत्तराखंड: फटी जींस विवाद मामले में सीएम तीरथ सिंह रावत ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

19/03/2021
Kumari Selja

मान गईं सैलजा, राहुल गांधी के साथ करेंगी चुनाव प्रचार की शुरुआत

24/09/2024
ICU ward ready

BHU के अस्थाई अस्पताल में 250 बेड का ICU वार्ड तैयार, कल से शुरू होगी भर्ती

07/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version