Main Sliderउत्तर प्रदेशबांदा

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को गोली मारी

पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने नाजायज तमंचा से खुद को गोली मार ली। जिसे गंभीर अवस्था में पुलिस ने बबेरू स्थित सीएससी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर ट्रामा सेंटर लाया गया, यहां से डॉक्टरों ने इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया।

घटना मरका थाना क्षेत्र की है। इसी कस्बे में रहने वाले उमेश विश्वकर्मा (20) पुत्र मैयादीनविश्वकर्मा शराब पीने के बाद बीती देर रात घर पहुंचा। तभी किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा।

झगड़े के बाद युवक अपने घर के पीछे गया और नाजायज 315 बोर के तमंचे से अपने पेट में गोलीमार ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है और हालत अब सुधर रही है। मरका पुलिस अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button