Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

बीजेपी में शामिल हुए मुलायम के साढू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है।

अब मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा था।

प्रमोद गुप्ता और प्रियंका मौर्य बीजेपी में शामिल

बीजेपी में आने से पहले प्रमोद गुप्ता ने बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंदी बनाया हुआ है।

पार्टी में आज उनकी बुरी स्थिति है। गुप्ता ने यह भी कहा कि सपा में आज अपराधियों और जुआरियों को लाया जा रहा है।

इतना ही नहीं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि बीजेपी और सपा में चुनाव से पहले ही शह और मात का खेल जारी है। सपा ने बीजेपी का दामन छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य को जगह दी।

Related Articles

Back to top button