Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ
दुधवा में बाघों की मौत का सीएम ने लिया संज्ञान, जांच समिति गठित
लखनऊ। दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park), लखीमपुर में विगत कुछ दिनों के भीतर हुई बाघों की असमय मौत का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संज्ञान लिया है।
वन्य जीवों के प्रति खास लगाव रखने वाले सीएम ने वन मंत्री, अपर मुख्य सचिव वन एवं वन विभाग के अन्य अधिकारियों को तत्काल दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park) जाकर विस्तृत जाँच करने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।




