Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊशिक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम घोषित, देखें कब-कब होगी आपकी परीक्षा

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम (UP Board Examination Program) का डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को ऐलान कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा संयुक्त रूप से 24 अप्रैल से शुरू होगी और 10 वीं की परीक्षा 10 मई तक चलेगी। जबकि 12 वीं की परीक्षा 12 मई तक चलेगी। इस बार 2021 की परीक्षा में हाईस्कूल परीक्षा में 29,94,312 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 26,09,501 छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे ।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षायें एक साथ दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी। विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी।

दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार,एक नक्सली डिप्टी कमांडर भी शामिल

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकायें कुल 29,94,312 एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में 14.73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकायें कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये हैं। दानों परीक्षाओं में समग्र रूप से 31,47,793 बालक तथा 24,56,020 बालिकायें कुल 56,03,813 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

उन्होंने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग व उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।

Related Articles

Back to top button