Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममथुरा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, चालक सहित दस घायल

मथुरा थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 67 पर सोमवार तड़के सब्जी लेकर नोएडा जा रहा आयशर कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। जिससे उसमें सवार दस लोग घायल हो गए।

एक्सप्रेस-वे पर सब्जी बिखरने से आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

थाना नौहझील के बाजना कट के समीप सोमवार तड़के आगरा से आशयर कैंटर सब्जी लोड कर यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा जा रहा था कि माइलस्टोन 67 पर कैंटर का टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित हो, डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया।

मासूम की आंख फोड़कर की निर्मम हत्या, तालाब में फेंका शव

जिससे एक्सप्रेस-वे पर सब्जी बिखर गई और उसमें सवार सब्जी विक्रेता रामस्वरूप सिंह निवासी गांव मड़इया थाना डौकी, राजवीर सिंह, शैतान सिंह, मुकेश, जीतू व महाराज सिंह निवासी गांव नवां मिल थाना डौकी जिला आगरा तथा कैंटर चालक मोनू समेत दस लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मी पहुंच गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के बाद सड़क पर पलटे कैंटर क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन सुचारू कराया।

Related Articles

Back to top button