पुरानी रंजिश के चलते किसान को पीटकर किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज
लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके के मऊ गांव में रविवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किसान को लाठी, डंडे से पीटकर लहुलूहान कर दिया।
घायल अवस्था में पीडि़त किसान ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है।
मऊ गांव निवासी रमेश कुमार ने बताया रविवार की शाम वो बक्खाखेड़ा माइनर होते हुये अपने खेत जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के नन्हकऊ लोध व सुरेन्द्र कुमार लाठी डंडो से लैस होकर आ गए।
पत्नी की हत्या कर साधू बना 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुये उसकी बुरी तरह पिटाई कर लहूलूहान कर दिया। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्घ मारपीट, एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है।




