Main Sliderराजनीतिराष्ट्रीय

पर्यटकों के लिए लाल किला 31 जनवरी तक बंद, ये है वजह

 

नई दिल्ली। दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले को 31 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तरफ से जारी आदेश में कहा कहा गया है कि लाल किला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए लाल किले को पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन ये पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए 27 जनवरी को खुलना था। हालांकि अब बंद की अवधि को बढ़ा कर 31 जनवरी कर दिया गया है।

किसान नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी, राकेश टिकैत को सौंपा नोटिस

लाल किले को किन कारणों से बंद किया जा रहा है इसका उल्लेख आदेश में नहीं किया गया है। हाल ही में लाल किले परिसर में हुई हिंसा के बाद काफी नुकसान हुआ है, जिसका जायजा बुधवार को संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने लिया था। एएसआई से परिसर में हुई घटना पर रिपोर्ट भी मांगी थी।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हालात काफी गंभीर बन गए थे। ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों के एक जत्थे ने लाल किला पहुंच कर काफी उपद्रव मचाया। साथ ही परिसर में तोड़-फोड़ के साथ लाल किले पर अपने सिख धर्म का झंडा भी फहराया था। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार को हुई हिंसा की वजह से लाल किले को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण ही इसे बंद किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button