Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

23 लाख लोगों को ‘झटपट’ मिला बिजली कनेक्शन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक और परिवारों तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में सरकार ने हर घर को रोशन करने के लिए ‘झटपट बिजली कनेक्शन’ (Electricity Connection) योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से बीपीएल और गैर बीपीएल समेत सभी श्रेणी में अब तक 23 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन मुहैया कराए जा चुके हैं। खास बात ये है कि बीपीएल परिवारों को इस योजना के तहत मात्र 10 रुपए के शुल्क पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि एपीएल श्रेणी में यह शुल्क 100 रुपए है। बीपीएल परिवारों को इस योजना में एक किलोवाट तक का कनेक्शन देने की छूट है।

हर घर होगा रोशन

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी लोगों को बिजली सुविधाएं प्रदान करना है। खासकर गरीब और वंचितों को जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाते हैं। योजना के तहत उन सभी लोगों को बिजली कनेक्शन कम मूल्य में उपलब्ध कराया जा रहा है।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश के निवासियों को अब बिजली कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग ने इस योजना को पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऑनलाइन आवेदन का माध्यम चुना है। उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन लेने के लिए झटपट पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। शुल्क और अन्य जरूरी जानकारियां देने के बाद उन्हें विभाग की ओर से झटपट बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। विद्युत विभाग ने इस पोर्टल पर और भी कई सुविधाएं दी हैं। इसके माध्यम से राज्य के उपभोक्ता गलत बिजली बिल को सही भी करा सकेंगे।

गरीब, वंचितों को फायदा

उत्तर प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए योजना के तहत बिजली का कनेक्शन लेने के लिए 10 रुपए की शुल्क राशि तय की गई है। वहीं एपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए ‘झटपट बिजली कनेक्शन योजना’ के तहत बिजली कनेक्शन लेने के लिए 100 रुपए की शुल्क राशि को जमा करना होगा। योजना के तहत आवेदन करने के 10 दिनों के बाद आवेदक के घर में बिजली कनेक्शन लगा दिया जायेगा।

झटपट बिजली कनेक्शन योजना (Electricity Connection) का लाभ

-बीपीएल, एपीएल समेत सभी श्रेणी के लोग इस योजना के तहत बिजली कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

-बिजली कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गयी है। आवेदन करने के 10 दिनों के बाद लाभार्थी को बिजली कनेक्शन दिया जायेगा।

-मात्र 10 रूपए की भुगतान राशि के माध्यम से बीपीएल श्रेणी के परिवारों को बिजली कनेक्शन लेने का लाभ प्राप्त होगा। और एपीएल श्रेणी के परिवारों को आवेदन करते समय 100 रूपए का शुल्क जमा करना होगा।

साकार होगा अपने घर का सपना

-एपीएल और बीपीएल श्रेणी के परिवारों के अलावा अन्य श्रेणी के लोग भी अलग-अलग आवेदन शुल्क के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

पात्रता के मानदंड

-योजना के माध्यम से राज्य के वही निवासी बिजली कनेक्शन लेने के लिए पात्र होंगे जिनके पास अभी किसी प्रकार का कोई बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया है।

-अगर आप बिजली विभाग के पहले से कोई देनदार है तो इस योजना के तहत आप आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे।

-आवेदक योजना के माध्यम से एक ही कनेक्शन लेने के लिए पात्र होगा।

उत्तर प्रदेश के ‘गांवों’ तक पहुंचेंगी शहरी सुविधाएं

-उत्तर प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी ही योजना में बिजली कनेक्शन लेने के पात्र होंगे।

-एपीएल और बीपीएल दोनों श्रेणी के परिवार बिजली कनेक्शन लेने के लिए योजना के तहत पात्र है।

Related Articles

Back to top button