Main Sliderउत्तराखंडराष्ट्रीय

देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत है: सीएम धामी

देहारादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) में देवभूमि उत्तराखंड आने वाले सभी शिव भक्तों का स्वागत करते हुए कहा है कि सरकार ने यात्रा की सुगमता को लेकर प्रभावी व्यवस्था की है।

सीएम (CM Dhami)  ने कांवड़ यात्रा में देवभूमि उत्तराखंड आने वाले शिव भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की है। मां गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे और भगवान भोलेनाथ का सभी को आशीर्वाद प्राप्त हो। राज्य सरकार ने शिव और गंगा भक्त कांवड़ियों की यात्रा की सुगमता की राज्य प्रभावी व्यवस्था की है।

सीएम (CM Dhami) ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आये शिव भक्तों में भगवान शिव का अंश दिखता है। कांवड़ यात्रा की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलने के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की गई। सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

सीएम धामी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात

सीएम (CM Dhami)  ने कहा कि व्यवस्थाओं के सुचारू ढंग से संचालित करने के लिये शासन स्तर पर प्रमुख सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।देवभूमि उत्तराखंड में इस वर्ष चारधाम और कांवड़ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आ रहे हैं। अभी तक लगभग 35 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालु चारधाम दर्शन के लिए आ चुके हैं।

कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं, शासन एवं जिला प्रशासन के कार्यों की भी सराहना करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

Related Articles

Back to top button