• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुरादनगर की घटना योगी सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण : संजय सिंह

Desk by Desk
10/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी की योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुये श्री सिंह ने कहा कि मुरादनगर की घटना सरकार की कार्यशैली की परिचायक है।

श्री सिंह ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि मुरादनगर में शमशान में दलाली के चलते 25 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सरकार ने विभागीय मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ हो गया कि योगी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। सभी जिलों के नगर निगमों में धांधली की जा रही है।

सरकार दबाव बढ़ते देख एसआईटी बना देती है। उन्होंने कहा कि बिकरु कांड, कोरोना घोटाला , इंद्र मणि त्रिपाठी समेत सभी मामलों में सरकार ने एसआईटी का गठन कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। इन सभी मामलों में एसआईटी ने क्या किया? सरकार को इसकी जांच के लिए भी एसआईटी बनाना चाहिये। मुरादनगर मामले सरकार ने बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं की क्योंकि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुयी है।

आप नेता ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम खिलवाड़ किया जा रहा है। नोयडा में दो लड़कियां अपनी अस्मत बचाने के लिये चलती बस से कूद गयी वहीं लखनऊ में सरेशाम एक आदमी को गोली मार दी गयी। बदायूं में बलात्कार और हत्या की शिकार महिला के पीड़ित परिवार से मिलने की मनाही है। महिला की मृत्यु के 44 घण्टे बाद तक पोस्टमार्टम नही होता,एफआईआर नहीं लिखी जाती है। नोयडा में एक युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह अपनी बहन से छेड़खानी का विरोध कर रहा था।

उन्होंने कहा कि यूपी में जंगल राज कायम हो गया है। कोई अपनी बहन बेटी की रक्षा करेगा तो यूपी में हत्या कर दी जाएगी। इस मौके पर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पायश पंडित ने आप की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वह राजनीति नहीं जानती मगर सही गलत का फैसला करना आता है। यूपी की नागरिक होने के नाते आप पार्टी यूपी में मजबूत हो इसके लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए जो बेहतर होगा वह आप में रह कर करेंगी।

Tags: accidentghaziabad newsSanjay Singhआम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंहभोजपुरी फिल्म अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंहयूपी में जंगल राज कायमयोगी सरकार पर बड़ा आरोपसंजय सिंह
Previous Post

भूमाफियाओं की छातियों पर चल रहे हैं बुलडोजर, उनके रहनुमाओं को हो रही है परेशानी: सीएम योगी

Next Post

नस्लीय विवाद पर विराट कोहली की बड़ा बयान, बोले- मैदान पर ऐसा व्यवहार दुखद

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
Virat Kohli

नस्लीय विवाद पर विराट कोहली की बड़ा बयान, बोले- मैदान पर ऐसा व्यवहार दुखद

यह भी पढ़ें

Samajawadi Party

सपा के पूर्व मंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

15/12/2020
Mahashivratri

कई वर्षों बाद बनने जा रहे हैं महाशिवरात्रि पर बेहद दुर्लभ योग, मिलेगा दोगुना फल

05/03/2024
whole police station suspended

गोरखपुर लूटकांड: लुटेरा दरोगा बर्खास्त, बस्ती एसपी ने किया पूरा थाना सस्पेंड

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version