• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नस्लीय विवाद पर विराट कोहली की बड़ा बयान, बोले- मैदान पर ऐसा व्यवहार दुखद

Desk by Desk
10/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, राष्ट्रीय
0
Virat Kohli
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों द्वारा की गई नस्लीय टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ इससे खराब व्यवहार और कुछ नहीं हो सकता। कोहली ने ट्वीट कर इसके खिलाफ हमला बोला। पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

The incident needs to be looked at with absolute urgency and seriousness and strict action against the offenders should set things straight for once.

— Virat Kohli (@imVkohli) January 10, 2021

कोहली ने लिखा कि नस्लीय टिप्पणी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सीमा रेखा के पास फालतू की बातें बोलना बेहद खराब है। यह खराब व्यवहार की पराकाष्ठा है। मैदान पर यह होता देखना दुखद है। उन्होंने कहा कि इस मामले को तत्काल प्रभाव से गंभीरता से देखना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

भारत को सिडनी टेस्ट में एक दिन में जीत के लिए बनाने होंगे 309 रन

बता दें कि सीमा रेखा के पास खड़े मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की गई है। इसके बाद सिराज ने अपनी टीम के कप्तान और मैदान अंपायर से इसकी शिकायत की। इस दौरान खेल कुछ देर रुका रहा और सुरक्षा अधिकारियों ने छह दर्शकों को इस संबंध में स्टेडियम से बाहर भेज दिया। कोहली ने लिखा कि अपनी टीम के साथियों को सिडनी में लगातार नस्लीय टिप्पणी का सामना करते हुए देखना निराशाजनक है। आज की दुनिया में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है और यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि जिन लोगों ने खराब व्यवहार किया उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

I personally have heard many things on the field while playing in Australia about Me My religion My colour and much more..This isn’t the first time the crowd is doing this nonsense..How do u stop them ?? #AUSvIND

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 10, 2021

हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस मामले पर अपनी निराशा व्यक्त की है। हरभजन ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए उनके धर्म और रंग को लेकर काफी चीजें सुनी हैं। हरभजन ने ट्वीट किया कि मैंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए अपने बारे में, अपने धर्म, अपने रंग और कई चीजों को लेकर काफी चीजें सुनी हैं। यह पहली बार नहीं है कि दर्शकों ने इस तरह की वाहियात हरकत की हो। आप कैसे उन्हें रोकेंगे?

Very unfortunate to see what’s happening at SCG. There is no place for this rubbish. Never understood the need to yell abuse at players on a sporting field.. If you’re not here to watch the game and can’t be respectful, then pls don’t come and spoil the atmosphere. #AUSvIND

— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 10, 2021

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी इसकी आलोचना करते हुए ट्वीट किया कि एससीजी में जो हुआ वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। यह फालतू चीज बर्दाश्त नहीं। मैदान पर खिलाड़ी को गाली देने का मतलब आज तक समझ नहीं आया। अगर आप यहां मैच देखने नहीं आए हैं और सम्मानजनक व्यवहार नहीं कर सकते तो कृपया माहौल खराब करने नहीं आइए।

Tags: Cricket Hindi NewsInd vs Aussydney testvirat kohliनस्लीय विवादविराट कोहली
Previous Post

मुरादनगर की घटना योगी सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण : संजय सिंह

Next Post

बीजेपी विधायक अलका राय का प्रियंका पर बड़ा हमला, कहा-मुख्तार को क्यूं बचा रही हैं?

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Next Post
अल्का राय

बीजेपी विधायक अलका राय का प्रियंका पर बड़ा हमला, कहा-मुख्तार को क्यूं बचा रही हैं?

यह भी पढ़ें

laxmi vilas bank

94 साल के लक्ष्मी विलास बैंक का अस्तित्व समाप्त

28/11/2020
Eyelashes

पलकों से बढ़ती हैं आंखों की खूबसूरती, जानें इन्हें घना बनाने का तरीका

12/08/2024
Bhagyashree applying oats honey milk face pack

भाग्यश्री बेदाग और जवां स्किन के लिए रोजाना चेहरे पर लगाती हैं ये फेस पैक

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version