Main Sliderनई दिल्लीमहाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र कांग्रेस की कमान नाना पटोले के हाथ, पांच कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त की है। इसके साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

गुजरात : पीएम मोदी की भतीजी को बीजेपी ने नहीं दिया नगर निकाय चुनाव का टिकट

पटोले ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button