उत्तर प्रदेशक्राइमदेवरिया

लव मैरिज से नाराज ससुरालियों की हैवानियत, बहू के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

देवरिया। जिले में एक महिला के साथ हैवानियत भरी घटना सामने आई है। यहां का एक परिवार बेटे की दूसरे प्रदेश की लड़की से शादी करने को लेकर इस कदर नाराज हुआ कि उसने बेटे की सजा अपनी बहू को दे डाली। घर वाले बेटे को दूसरी शादी करने के लिए कह रहे थे लेकिन वह नहीं माना।

एक रात जब बहू छत पर सो रही थी तो ससुराल वालों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। जब इससे भी उन लोगों का मन नहीं भरा तो हैवानियत की सारीं हदें पार कर दीं। महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के पति ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक कुछ वर्षों पूर्व कमाने के लिए दिल्ली गया था। वहां पर उसके साथ काम करने वाली एक दूसरी जाति की युवती से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। करीब आठ साल पूर्व दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली और राजी खुशी गुरुग्राम में एक किराए के मकान में साथ-साथ रहने लगे। इस बीच महिला ने 1 बच्ची को जन्म दिया।

पिछले वर्ष युवक अपने गांव आया। उसका आरोप है कि परिवार के लोगों ने खुद को ऊंची जाति का और युवती को छोटी जाति का बताते हुए उसके शादी करने पर नाराजगी जताई।

वे उस पर दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगे। इसकी जानकारी होने पर महिला अपनी बेटी के साथ गांव पहुंची। जिसे लेकर घर में कलह होने लगा।

Related Articles

Back to top button