Main Sliderउत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर में बारिश का कहर : तीन मंज़िला मकान गिरा, मां-बेटी की मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के मूलगंज क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बीच एक जर्जर मकान ढह गया जिसके मलबे में दब कर एक महिला और उसकी बेटी की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि हटिया बर्तन बाजार में बारिश के चलते बीती देर रात तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में मकान में रहने वाले महिला मीना (50) और बेटी प्रीति (18) मलबे में दब गयी।

दुनिया में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का पहला फेज पूरा, सितंबर में होगा दूसरा फेज

सूचना मिलने के बाद डीआईजी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन मलबे में बुरी तरीके से दबी मां बेटी को निकालने में देरी हुयी।

उन्होने बताया कि मां बेटी को मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गई है। मलबे में तब्दील हुआ मकान 100 साल पुराना बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button