Main Sliderखेल

WPL: काप, शेफाली के आगे जायंट्स पस्त, दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मारिज़ाने काप (15/5) और शिखा पांडे (26/3) की उत्कृष्ट गेंदबाजी के बाद शेफाली वर्मा (76 नाबाद) के आतिशी अर्द्धशतक की बदौलत गुजरात जायंट्स को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में शनिवार को 10 विकेट से रौंद दिया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए जायंट्स 20 ओवर में 105 रन ही बना सका। कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 106 रन के मामूली लक्ष्य को मात्र 7.1 ओवर में हासिल कर लिया।

जायंट्स के इस विस्मरणीय प्रदर्शन में किम गार्थ ने 37 गेंद पर तीन चौकों के साथ सर्वाधिक 32 रन बनाये। काप ने अपने अद्वितीय स्पेल में चार ओवर फेंककर मात्र 15 रन देते हुए पांच विकेट चटकाये। शिखा ने काप का साथ बखूबी निभाते हुए चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिये। काप डब्ल्यूपीएल के एक मैच में पांच विकेट चटकाने वाली दूसरी गेंदबाज हैं। इससे पहले कैपिटल्स की ही तारा नॉरिस ने यह कीर्तिमान रचा था।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरीं शेफाली ने 28 गेंद पर 10 चौकों और पांच छक्कों के साथ 76 रन की पारी खेलकर जायंट्स की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। लैनिंग ने शेफाली का साथ देते हुए 15 गेंद पर 21 रन बनाये और विजयी चौका जड़कर कैपिटल्स की जीत पर मुहर लगायी।

सर्जरी के बाद रैंप पर उतरीं सुष्मिता सेन, फैंस हुए एक्साइटेड

पिछले मैच में मुंबई इंडियन्स के हाथों मिली हार से शानदार तरीके से उभरने के बाद कैपिटल्स के चार मैचों में छह अंक हो गये हैं। कैपिटल्स अंक तालिका में मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर है, जबकि जायंट्स चार मैच में एक जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button