Main Sliderउत्तराखंडनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

हरिद्वार में प्रणब मुखर्जी की अस्थियों का किया गया विसर्जन

हरिद्वार। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अस्थियां हरिद्वार में हर की पौड़ी घाट पर गंगा नदी में विसर्जित कर दी गईं। मंगलवार देर शाम को प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने एक धार्मिक अनुष्ठान में अपने पिता की अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया।

अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने से पहले पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर के सामने एक धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रणब मुखर्जी के निधन पर ट्रंप ने जताया दुख, कहा- भारत ने एक महान नेता खो दिया

मां गंगा में अस्थियों को प्रवाहित करने के बाद परिजनों ने मृत आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से कामना की। इस दौरान कांग्रेस के मुख्य नेताओं में सतपात ब्रह्मचारी, संजय अग्रवाल और संजय पालीवाल मौजूद रहे।

इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि पिताजी की आत्मा को शांति मिले और वे हमें आशीष और स्नेह देते रहें। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार से उनके छोटे भाई और कुछ अन्य रिश्तेदार अस्थियों को प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके बाबूजी को गंगा से गहरा जुड़ाव था।

Related Articles

Back to top button