Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ: साधु के वेश में मादक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने साधु के वेश में गांजा तस्कर को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर जानकीपुरम थाना प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृतव में पुलिस बल ने जानकारीपुरम इलाके के सेक्टर-दो में स्थित एक मंदिर के पास गांजा तस्कर ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, बस स्टैंड पर बढ़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़

उसके पास एक किलो गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर साधु के वेश में गांजे की तस्करी करता था और काफी समय इस धंधे में लगा था।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार को जेल भेज दिया। पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button