Main Sliderफैशन/शैली

इन टिप्स से सर्दियों में भी बनांए त्वचा जवां जवां

सर्दियों (Winter) में त्वचा (Skin) की रंगत खोने ना पाए….इसके लिए कुछ टिप्स पर गौर जरूर फरमाएं…

1. नमी बनाएं रखें

सर्दी (Winter)के मौसम में त्वचा की देखभाल (Skin Care) की बहुत जरूरत होती है, सर्दी के मौसम में त्वचा पर उस मॉस्चराइजर का प्रयोग ना करें,जो वॉटर बेस्ड हो। इस मौसम में ऑयल बेस्ड मॉस्चराइजर का प्रयोग करें, क्योंकि ऑयल बेस्ड मॉस्चराइजर त्वचा पर सुरक्षात्मक सतह बनाता है, यह किसी भी क्रीम या लोशन से ज्यादा नमी बनाए रखता है, इसके अलावा आप बादाम के तेल का प्रयोग कर सकती हैं।

2. काले घेरो से बचें

ठंड के मौसम में आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं, इन्हें कम करने के लिए क्रीम का प्रयोग करें। पानी ज्यादा पीएं, नियमित व्यायाम करें, काले घेरों को छिपाने के लिए लाइट डिफ्यूजिंग क्रीम का इस्तेमाल करें।

3. त्वचा को धूप से बचाएं

सनप्रोटेक्शन क्रीम केवल गर्मी के मौसम के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि सर्दी के मौसम में भी इसका प्रयोग करें। सर्दी की धूप त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय सनप्रोटेक्शन क्रीम जरूर लगाएं।

4. पानी खूब पीएं

ठंड में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनीं रहे, इसका ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सर्दी के महीनों में खूब पानी पीएं।

5. फटी एडियां

ठंड के दिनों में पैरों के लिए भी मॉस्चराइजर का इस्तेमाल करें।एडियों को मुलायम बनाएं रखने के लिए जोजोबा ऑयल की कुछ बुंदों को गुनगुने पानी में मिलाकर उसमें 15-20 मिनट तक अपने पैरों को रखें। इसके बाद मृत त्वचा को एडियों से हटा लें।

Related Articles

Back to top button