Main Sliderखेल

वर्ल्ड क्रिकेट में भारत का दबदबा, जय शाह होंगे ICC के नए बॉस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah)  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अगले अध्यक्ष चुने गए हैं। जय शाह निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं। वो एक दिसंबर 2024 को अपना कार्यभार संभालेंगे।

बता दें कि, अक्टूबर 2019 से जय शाह (Jay Shah) बीसीसीआई का कामकाज संभाल रहे हैं। वहीं, अब एक दिंसबर से आईसीसी चेयरमैन का पद संभालेंगे। मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस पद के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी। ICC के अनुसार, जय शाह एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्होंने इस पद के लिए नामांकन भरा था और उन्हें निर्विरोध अगला अध्यक्ष चुना गया है।

भारत से 5वें चेयरमैन

जय शाह (Jay Shah) आईसीसी के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले 5वें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन औ शशांक मनोहर अलग-अलग वक्त पर आईसीसी के बॉस रहे हैं।

योगी कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

सबसे पहले ये जिम्मेदारी पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष डालमिया ने संभाली थी, जहां से भारतीय क्रिकेट का दबदबा शुरू हुआ था। उसके बाद से ही बाकी प्रशासकों के लिए रास्ते खुले-

जगमोहन डालमिया- 1997-2000 (प्रेसिडेंट)
शरद पवार- 2010-2012 (प्रेसिडेंट)
एन श्रीनिवासन- 2014-2015 (चेयरमैन)
शशांक मनोहर- 2015-2020 (चेयरमैन)

Related Articles

Back to top button