Main Sliderक्राइमजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय
आतंकी घुसपैठ की सूचना पर सुरक्षा बलों का पुलवामा, कुलगाम में तलाश अभियान

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम जिलों में रविवार को सुरक्षा बलों ने दो स्थानों पर घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजव पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह पुलवामा में त्राल ,पेस्तेनु में संयुक्त अभियान शुरू किया।
कोरोना वायरस : 12 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण कर फिर बनाया रेकॉर्ड
इलाके से बाहर निकलने के सभी छोर को सील कर दिया गया और घर-घर की तलाशी शुरू की गयी , हालांकि अभी आतंकवादियों से सामना नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि कुलगाम में अकेयपोरा के समीप भी ऐसा ही अभियान शुरू किया गया है।
दोनों स्थानों पर अभियान जारी है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।




