Main Sliderराष्ट्रीय

मास्टरमाइंड सचिन वाजे को सीएसटी रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची एनआईए

हर दिन एंटीलिया केस में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को एनआईए छात्रपति शिवाजी टर्मिनल लेकर पहुंची। सोमवार की रात एनआईए के अधिकारी ने सीएसटी रेलवे स्टेशन पर सीन रिक्रिएट किया । जांच एजेंसी ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज और बाकी सबूत को पुख्ता करने के लिए यह सीन रीक्रिएशन किया। एनआईए टीम आरोपी अधिकारी को प्लेट फॉर्म 4 और 5 पर भी ले गई। इस दौरान फॉरेंसिंक टीम भी वहां मौजूद थी। वाजे पर आरोप है कि अवैध वसूली का कारोबार चलाता है। सचिन वाजे पर आरोप लगाने के बाद सरकार ने मुंबई पुलिस कमिशनर परमबीर सिंह को पद से हटा दिया था।

मैने कहा होता सारे हिन्दू एक हो जाएं, तो चुनाव आयोग का नोटिस आ जाता : मोदी

मनसुख हिरेन मौत मामले का आरोपी है वाजे

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एक कार में विस्फोटक सामग्री मिली थी। जांच बढ़ने के साथ ही इस मामले में 5 मार्च को मनसुख हिरेन का शव कलावा बीच पर मिला था। मनसुख हिरेन की जांच भी अब एनआईए कर रही है। बता दें कि सोमवार को परमबीर सिंह के आरोपों पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपना इस्तीफा दे दिया । दरअसल, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिशनर परमबीर सिंह ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए अर्जी लगाई थी। हाईकोर्ट ने परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश जारी किया था। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाजे को सौ करोड़ रुपए वसूली का टारगेट दिया था। इसके अलावा परमबीर सिंह ने देशमुख पर कई अन्य आरोप भी लगाए थे।

 

Related Articles

Back to top button