Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में डकैती के मामले का इनामी आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लखनऊ पुलिस के सहयोग से सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में दिन दहाड़े पड़ी डकैती की घटना में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र में दिन दहाड़े डकैती पड़ी थी। इस घटना में वांछित इनामी बदमाश गाजियाबाद जिले लोनी प्रेमनगर निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनी को गोल चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा , कारतूस , 40 पीस छोटे चमकीले नग और अन्य जेवरात आदि बरामद किए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनी डकैती की घटना के बाद से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया था। एसटीएफ को सूचना मिली कि सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में पडी डकैती की घटना से सम्बन्घित अपने हिस्से का माल लेने के लिए मोहम्मद आरिफ लखनऊ आने वाला है। इस सूचना को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ पुलिस से सा़झा कर मुखबिर के बताये गये गन्तव्य स्थान पर पहुंचकर वांछित इनामी बदमाश मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनीं को शाम करीब पौने चार बजे बताये गये स्थान से गिरफ्तार कर लिया ।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद आरिफ ने पूछताछ पर बताया कि उसकी खाला (मौसी) लखनऊ के डालीगंज क्षेत्र में रहती है और इसका वहां आना-जान था। लखनऊ में ही मोहम्मद आरिफ ने अपने मौहल्ले और आसपास के लड़कों का एक गिरोह बनाकर वर्ष 2016-17 में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इन घटनाओं मे इसके साथी अजीम , रिहान , जग्गा उर्फ इमरान , फैजान उर्फ कल्लन निवासीगण 20 फुटा रोड प्रेमनगर, गाजियाबाद शामिल रहते थे। वर्ष-2017 मेें लूट की एक घटना को अंजाम देते समय इमरान, रिहान पकड़े गये थे तथा बाद मेें मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनी, अजीम व कल्लन भी पकड़े गये थे।

उन्होंने बताया कि रिहान तभी से जेल में है और कल्लन की बीमारी से मृत्यु होना बताया गया है। मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनी, अक्टूबर 2017 में जब लखनऊ जेल में बन्द था तभी इसकी मुलाकात जेल में बंद शामली झिंझाना निवासी आजम मलिक व लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद ताज से हुई थी। जून-2018 में जब मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनी, जेल से छूटा तथा कुछ दिनों बाद लखनऊ वापस आया तो वह शिया पीजी कालेज के आसपास बने हाॅस्टल में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। खदरा में कैन्टीन मेें इसकी मुलाकात मौहम्मद नासिर से हुई और बाद में वह दोस्ती मेें बदल गई। मौ0 नासिर के यहाॅ एल्यूमिनियम फ्रेम का काम होता था। मौ0 नासिर जिस दुकान से एल्यूमिनियम का सामान लेता था, उस दुकान के मालिक के घर की रैकी मौ0 नासिर ने मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनी, को कराई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि मोहम्मद आरिफ ने जेल में पूर्व परिचित आजम मलिक और मौहम्मद ताज से सम्पर्क किया था और इसके लिए नफीस के ही जानने वाले राहुल गुप्ता तथा आजम के जानने वाले मथुरा निवासी अमित सिसोदिया को सुशान्त गोल्फ सिटी, की डकैती की घटना करने के लिए गिरोह में शामिल किया था और इन लोगों ने 22 अप्रैल को दिन में ही सुशान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ क्षेत्र के पूर्व से रैकी किये हुए घर मेें घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में मोहम्मद आरिफ उर्फ चीनी वाॅछित चल रहा था । इसकी गिरफ्तारी पर 25 का इनाम घोषित था।

Related Articles

Back to top button