Main Sliderअंतर्राष्ट्रीय

तानाशाह गद्दाफ़ी का बेटा सादी गद्दाफ़ी जेल से रिहा, इस देश के लिए हुआ रवाना

लीबिया के पूर्व नेता एवं तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सादी गद्दाफी को त्रिपोली की जेल से रिहा कर दिया गया जिसके बाद वह तुरंत तुर्की के लिए रवाना हो गया।

स्थानीय समाचारपत्र ‘लीबिया ऑब्जर्वर’ ने साेमवार को यह जानकारी दी। मुअम्मर गद्दाफी की 2011 में तख्तापलट और हत्या के बाद से लीबिया में राजनीतिक अस्थिरता और उनके परिवार के सदस्यों के लिए असुरक्षा का दौर शुरू हो गया।

उनके तीन बेटे मारे गये, जबकि सादी गद्दाफी नाइजर भागने में सफल रहा। उसे 2014 में गिरफ्तार कर लिया गया और लीबिया के नये अधिकारियों को सौंप दिया गया।

तालिबान की हैवानियत, गर्भवती महिला पुलिसकर्मी को उतारा मौत के घाट

सादी गद्दाफी अपने पिता के शासन के दौरान एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हुआ करता था। प्रत्यर्पण के बाद, उस पर 2011 के विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किये गये विभिन्न अपराधों और 2005 में लीबिया के फुटबॉल खिलाड़ी बशीर रायानी की हत्या समेत कई आरोप लगाये गये। हत्या का आरोप हालांकि 2018 में हटा लिया गया।

Related Articles

Back to top button