Main Sliderउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊस्वास्थ्य

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, केजीएमयू में अमर बहादुर को लगा कोरोना का पहला टीका

लखनऊ। यूपी में कोरोना की जंग जीतने के लिए शनिवार को राजधानी लखनऊ में टीकाकरण का महाभियान शुरू हो गया है। केजीएमयू के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के कनिष्ठ सहायक अमर बहादुर को पहला कोरोना टीका लगाया गया है । उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है । सभी लोग टीका लगवाएं। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है इसको लेकर किसी तरह का भ्रम न पाले।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के पहले बहुत उत्साह था। लगाने के बाद कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे इस टीका पर पूर्ण विश्वास है। मैं अपने देशवासियों से अपील करना चाहता हूं कि इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कोरोना को अपने देश से भगाएं। यह अपने देश के वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है। इस पर किसी प्रकार का संदेह ठीक नहीं है।

UPPSC ने जारी किया वार्षिक एग्जाम कैलेंडर, यहां देखें परीक्षाओं की पूरी लिस्ट

इससे पहले राजधानी में आज सुबह आठ बजे से कोल्ड चेन प्वाइंट से वैक्सीन रवाना की गई। वैक्सीन वाहन को पुलिस की फ्लीट संग अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से कर्मियों ने वैक्सीन करियर बॉक्स को साइट पर नौ बजे पहुंचाया। इसके बाद वेटिंग रूम में मौजूद हेल्थ कर्मियों को एक-एक कर बुलाया गया। पोर्टल, मैनुअल लिस्ट में दर्ज ब्योरे को मिलाया गया और वैक्सीन की पहली डोज दी गई।

टीका लगने के बाद लाभार्थी के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए 30 मिनट ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया। वहीं इमरजेंसी को हैंडल करने के लिए हेल्थ टीम व एंबुलेंस भी सेंटर पर अलर्ट मोड में रही। पहले दिन शहर के 12 अस्पताल की वैक्सीनेशन साइट पर टीकाकरण शुरू हुआ। इन अस्पतालों में 1200 हेल्थ वर्कर को टीका लगाने का लक्ष्य है। यूपी में 31,700 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। सबसे पहले यह वैक्सीन हेल्थ वर्कर्स को लगाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button